वर्ल्ड कप के बीच श्रीलंका क्रिकेट पर चला ICC का चाबुक, इस वजह से रद्द हुई बोर्ड की सदस्यता

भारत में इस समय क्रिकेट वर्ल्ड कप का आयोजन किया जा रहा है। इसी बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने सख्त कदम उठाते हुए श्रीलंकाई क्रिकेट (SLC) को सस्पेंड कर दिया है।

0
269

न्यूज़लिंक हिंदी। भारत में इस समय क्रिकेट वर्ल्ड कप का आयोजन किया जा रहा है। इसी बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने सख्त कदम उठाते हुए श्रीलंकाई क्रिकेट (SLC) को सस्पेंड कर दिया है। आईसीसी का यह फैसला श्रीलंकाई संसद की तरफ से गुरुवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित करने के बाद आया है। प्रस्ताव में श्रीलंका क्रिकेट को बर्खास्त करने की मांग की गई थी, जिसका सत्तारूढ़ और विपक्षी दोनों दलों ने समर्थन किया था। आईसीसी इस निष्कर्ष पर पहुंची कि श्रीलंका क्रिकेट एक सदस्य के रूप में अपने दायित्वों का गंभीर उल्लंघन कर रहा है। उसे अपने सभी मामलों को स्वायत्त रूप से मैनेज करने की जरूरत है।

आईसीसी ने क्या कहा?
ICC ने इस मामले पर बयान जारी कर कहा- ICC बोर्ड की आज बैठक हुई और यह निर्णय लिया गया कि श्रीलंका क्रिकेट विशेष रूप से एक सदस्य के रूप में अपने दायित्वों का गंभीर उल्लंघन कर रहा है। इसके मामलों को स्वायत्त रूप से प्रबंधित करने और यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि श्रीलंका में क्रिकेट के शासन, विनियमन और प्रशासन में कोई सरकारी हस्तक्षेप न हो।

ये भी पढ़े : अमरोहा : जुए में हारने पर पत्नी को ही गिरवी रख आया पति, भाई ने छुड़ाया, देवर पर छेड़छाड़ का आरोप

ऑनलाइन हुई बोर्ड की बैठक
ICC बोर्ड ने श्रीलंका क्रिकेट की स्थिति को लेकर शुक्रवार को ऑनलाइन बैठक की। रिपोर्ट में कहा गया है कि आईसीसी बोर्ड एसएलसी के भीतर सभी क्षेत्रों, प्रशासन से लेकर वित्त और यहां तक कि राष्ट्रीय टीम से संबंधित मामलों में श्रीलंकाई सरकार के हस्तक्षेप से चिंतित था। आईसीसी बोर्ड ने माना कि सरकारी हस्तक्षेप आईसीसी संविधान में निर्धारित शर्तों के खिलाफ था।

ये भी पढ़े : नरक चतुर्दशी के दिन है हनुमान जन्मोत्सव, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह, इस विधि से करें पूजा

2019 में जिम्बाब्वे हुआ था सस्पेंड
जिम्बाब्वे क्रिकेट को 2019 में सरकारी हस्तक्षेप के कारण आईसीसी ने सस्पेंड कर दिया था। अब श्रीलंका आईसीसी की तरफ से सस्पेंड किया जाने वाला दूसरा फुल मेंबर बन गया है। आईसीसी ने अपने बयान में यह भी कहा कि निलंबन की शर्तें आईसीसी बोर्ड द्वारा उचित समय पर तय की जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here