यूरोप में बर्फीले तूफान से उखड़े कदम, 15 हजार घरों की बिजली ठप

0
243

न्यूज़लिंक हिंन्दी। यूरोप में तूफान से उखड़े कदम 3 हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान, यूनिस तूफान ने यूरोप और ब्रिटेन में कहर मचा दिया है। ब्रिटेन में 35 साल बाद इतना भीषण तूफान आया है। इस दौरान 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इससे लोग सड़क पर चलते-चलते गिरने लगे। उन्हें पेड़ या खंभों का सहारा लेना पड़ा।

यूरोप में तूफान यूनिस से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, हवा की गति तेज होने के कारण ब्रिटेन में करीब 2 लाख घरों की बिजली चली गई है। इधर तेज हवाओं से लंदन के इंडोर स्टेडियम ओ2 एरेना की छत उड़ गई है।

तूफान की वजह से ब्रिटेन में 400 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई। लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर भी तूफान का असर देखने को मिला। वहीं बेल्जियम ने बताया कि 30 साल बाद भयावह तूफान का असर देखने को मिला है।

चेक गणराज्य में बफबारी के कारण प्रमुख राजमार्ग और कुछ अन्य सड़कें घंटों तक अवरुद्ध रहीं। राजधानी प्राग को दूसरे सबसे बड़े शहर ब्रनो से जोड़ने वाला प्रमुख डी1 राजमार्ग एक दुर्घटना के बाद घंटों तक ठप रहा। इस कारण ट्रकों की 20 किलोमीटर लंबी कतार लग गई। ट्रैफिक जाम ने राजमार्ग के अन्य हिस्सों के साथ-साथ प्राग को जर्मनी से जोड़ने वाले डी5 भी प्रभावित रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here