Iceland: ज्वालामुखी विस्फोट से जमीन में 3.5 किमी तक आई दरार, भूकंप रहा मुख्य वजह, इमरजेंसी घोषित

मौसम विभाग के अनुसार, यह विस्फोट सोमवार की रात लगभग 9 बजे आए भूकंप के झटके के बाद करीब 10:17 बजे हुआ।

0
210

न्यूज़लिंक हिंदी। आइसलैंड के रेक्जेन्स प्रायद्वीप में भयंकर ज्वालामुखी विस्फोट के कारण इमरजेंसी की घोषणा की गई है। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान कार्यालय ने मंगलवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम आइसलैंड के रेक्जेन्स प्रायद्वीप में एक ज्वालामुखी विस्फोट हुआ है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने आइसलैंड के मौसम विभाग के हवाले से बताया कि पिछले कई हफ्तों तक आइसलैंड में भूकंप की गतिविधियां दर्ज की गई थी, जिसके बाद ज्वालामुखी विस्फोट की यह घटना घटित हुई।

बता दे विस्फोट ग्रिंडाविक से लगभग 4 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, यह विस्फोट सोमवार की रात लगभग 9 बजे आए भूकंप के झटके के बाद करीब 10:17 बजे हुआ।

100 से 200 क्यूबिक मीटर प्रति सेकंड की दर से बह रहा लावा
मौसम विभाग के कार्यालय ने बताया कि ज्वालामुखी में दरार की लंबाई लगभग 3.5 किमी है, जिसमें लावा लगभग 100 से 200 क्यूबिक मीटर प्रति सेकंड की दर से बह रहा है।

ये भी पढ़ें :Weather Update: Kanpur में चली 10 किमी रफ्तार से तेज़ बर्फीली हवाएं, अलर्ट जारी, पांच दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने बताया कि रेक्जेन्स प्रायद्वीप में ज्वालामुखी में हुआ विस्फोट हुए पिछले विस्फोटों की तुलना में कई गुना अधिक है।

विस्फोट के बाद इमरजेंसी घोषित
फिलहाल विस्फोट के सटीक स्थान और आकार की पुष्टि करने के लिए एक हेलीकॉप्टर को इलाके में भेजा गया है। आइसलैंड के राष्ट्रीय पुलिस आयुक्त ने बताया कि ज्वालामुखी विस्फोट के बाद इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। साथ ही नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here