न्यूज़लिंक हिंदी। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) की ओर से सीएस एग्जीक्यूटिव परीक्षा का आयोजन 21 से 30 दिसंबर 2023 तक किया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद आज यानी 25 फरवरी 2024 दोपहर 2 बजे आईसीएसआई की ओर से रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर घोषित किया गया है। एग्जाम में भाग लेने वाले अभ्यर्थी रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके मांगी गयी डिटेल दर्ज करके चेक कर सकते हैं। दिसंबर परीक्षा में वनिशा सिंह ने पहला स्थान हासिल कर टॉप किया है।

ये भी पढ़े: Bollywood: Urvashi Rautela ने बर्थडे पर पानी की तरह बहाए पैसे, काटा 25 कैरेट रियल गोल्ड से बना केक
मार्कशीट की फिजिकल कॉपी
इस संबंध में इंस्टीट्यूट ने साफ किया है कि एग्जीक्यूटिव एग्जामिनेशन की मार्कशीट ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगी. इसकी कोई फिजिकल कॉपी न इश्यू होगी और न ही कैंडिडेट्स के पास डाक से पहुंचायी जाएगी. वहीं प्रोफेशनल प्रोग्राम की कॉपी यानी मार्कशीट्स कैंडिडेट्स के रजिस्टर्ड एड्रेस पर भेजी जाएंगी.
ये भी पढ़े: PM Modi ने समुद्र में डूबी द्वारका नगरी के किए दर्शन, बोले- भगवान श्री कृष्ण हम सभी को आशीर्वाद दें
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
- सीएस कार्यकारी परिणाम की जांच करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट www.icsi.edu पर जाएं।
- होमपेज पर सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम और एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम रिजल्ट पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- परिणाम जांचें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।

