न्यूज़लिंक हिंदी। देश की सबसे सुरक्षित जगह मानी जाने वाली नई संसद भवन की सुरक्षा में आज बड़ी चूक हुई। यहां दो युवक लोकसभा के अंदर सांसदों के बीच में दर्शक दीर्घा से उस वक्त कूद गए जब सदन की कार्यवाही जारी थी। इनमें से एक युवक पीछे से कूदते-फांदते हुए सांसदों के बीच जा पहुंचा और जूते से स्प्रे निकालकर पूरे सदन को धुआं-धुआं कर दिया। अब इन लोगों की पहचान सामने आई है।
#WATCH | Delhi: Two protestors, a man and a woman have been detained by Police in front of Transport Bhawan who were protesting with colour smoke. The incident took place outside the Parliament: Delhi Police pic.twitter.com/EZAdULMliz
— ANI (@ANI) December 13, 2023
संसद को धुआं-धुआं करने वाले का नाम आया सामने
लोकसभा के अंदर कलर क्रैकर लेकर पहुंचे शख्स का नाम सागर शर्मा बताया जा रहा है। हालांकि यह अभी पता नहीं चल सका है कि सागर कहां का रहने वाला है और किस उद्देश्य उसने इस घटना को अंजाम दिया। दूसरे शक्श का नाम मनोरंजन बताया जा रहा है।
ये भी पढ़े : शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गया था प्रेमी, 3 बच्चों की मां ने युवक पर फेंक दिया तेजाब, हालत गंभीर!
दो प्रदर्शनकारी हिरासत में
संसद की सुरक्षा में चूक को लेकर बुधवार को दो मामले सामने आए हैं। एक मामले में सदन के बाहर दो लोगों ने तानाशाही नहीं चलेगी का नारा लगाते हुए प्रदर्शन शुरू किया। इनके प्रदर्शन शुरू करते ही पुलिस के जवानों ने हिरासत में ले लिया। बाहर धुआं करने वाले एक महिला और एक पुरुष प्रदर्शनकारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इनकी डीटेल भी पता चल गई है। महिला का नाम नीलम है। वह हिसार की रहने वाली है। उसकी उम्र 42 साल है। दूसरा शख्स अमोल शिंदे s/o धनराज शिंदे है। वह लातूर, महाराष्ट्र का रहने वाला है। उसकी उम्र 25 साल बताई गई है।
ये भी पढ़े : Bihar News: बेटे की चाहत में सनकी पति ने चार माह की प्रेग्नेंट बीवी को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत
पीएम नहीं थे संसद में
आज सुबह पीएम नरेंद्र मोदी, लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला, राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने 13 दिसंबर को आतंकी हमले में शहीद हुए बहादुर जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पीएम मोदी एमपी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए निकल गए। दोपहर बाद लोकसभा में जब यह घटना घटी तो पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, स्पीकर ओम बिरला समेत कई वरिष्ठ मंत्री भी सदन में मौजूद नहीं थे।

