नाबालिग गाड़ी चलाते मिले तो कटेगा 25 हजार का चालान, साथ ही 12 माह के लिए वाहन का पंजीकरण किया जाएगा रद

0
190

न्यूज़लिंक हिंदी। अब नाबालिग अगर गाड़ी चलाते मिले तो कटेगा 25 हजार का चालान,बिना लाइसेंस के वाहन चलाने वाले छात्र-छात्राओं के साथ ही उनके अभिभावकों को भी खामियाजा भी भुगतना पड़ेगा।

यातायात पुलिस 18 वर्ष से कम आयु के किशोरों के वाहन चलाने पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। बिना लाइसेंस के वाहन चलाने पर अभिभावकों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज होगी। 12 माह के लिए वाहन का पंजीकरण रद करने के साथ ही 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा।

शहर की सड़कों पर बिना लाइसेंस के छात्र स्कूटी, बाइक और कार लेकर घूमते अगर दिखते हैं। अभी तक पुलिस छात्रों पर कार्रवाई नहीं करती थी। शनिवार को डीसीपी आरती सिंह ने इस संबंध में यातायात पुलिस को चेकिंग करने के साथ ही नियमानुसार कार्रवाई के मुख्य आदेश दिए।

यातायात विभाग के अफसरों ने कहा कि ऐसे छात्र-छात्राओं के 25 वर्ष की उम्र तक लाइसेंस बनाने पर भी पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। अफसरों ने अभिभावकों से अपील की है कि नाबालिगों को वाहन चलाने के लिए बिल्कुल भी प्रेरित न करें। अगर सड़क पर बिना लाइसेंस के कोई छात्र मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी।

स्कूली वाहनों की फिटनेस चेक करने के लिए मुख्य अभियान चलाया गया। शनिवार को पश्चिम जोन प्रभारी ने बिठूर रोड पर स्कूली वाहनों के फिटनेस, परमिट भी चेक किए। वहीं यादव मार्केट, बर्रा बाईपास, पूर्वी जोन में आक्सफोर्ड माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों को यातायात नियमों के प्रति मुख्य रूप से जागरूक किया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here