अगर बच्चों के सिर में पड़ गए हैं जूं, तो इन घरेलू उपायों से जल्द पाएं छुटकारा

0
94

बच्चों के सिर में जूं पड़ना एक बहुत ही आम समस्या है, जो पेरेंट्स के लिए बहुत चिंता का कारण भी बन जाती है।

अक्सर माता-पिता बाजार में मिलने वाले केमिकल से भरे शैंपू और दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ये हर बार कारगर नहीं होते और कई बार बच्चों की सॉफ्ट स्किन पर साइड इफेक्ट भी छोड़ भी सकते हैं।

ऐसे में घरेलू और नेचुरल उपाय ज्यादा सुरक्षित और असरदार भी साबित होते हैं।नीम एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होती है, जो जूं को खत्म करने में बेहद असरदार होता है।

इसके लिए आप ताजी नीम की पत्तियों को पीसकर एक पेस्ट बनाएं और इसे बच्चे के सिर पर अच्छी तरह लगाएं। फिर 30-40 मिनट तक इसे सूखने दें और फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

ये प्रोसेस हफ्ते में 2-3 बार दोहराने से सिर की जूं खत्म हो जाएंगी। और अगर चाहें तो नीम के पत्तों को पानी में उबालकर उस पानी से बच्चे के बाल भी धो सकते हैं।  नीम जूं को खत्म करने और नए अंडों को बनने से रोकने में मदद भी करती है।

नारियल तेल बालों और स्कैल्प को मॉइश्चराइज भी करता है, जिससे जूं चिपक नहीं पाती। वहीं कपूर में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो जूं को मारने में मददगार साबित होते हैं।

2-3 चम्मच नारियल तेल में एक चुटकी कपूर मिलाकर हल्का गुनगुना कर लें। इस मिक्सचर को बच्चे के सिर पर लगाएं और रातभर ऐसे ही छोड़ दें।

सुबह बच्चे के सिर को अच्छे से धोकर बारीक दांतों वाली कंघी से बालों को खूब साफ करें। कपूर और नारियल तेल मिलकर जूं को खत्म करते हैं और सिर की खुजली को भी कम करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here