अगर आप छोटी छोटी बातें भूल रहे है, यानी ब्रेन हो रहा कमजोर, दिमाग को एक्टिव रखने करें ये छोटे छोटे एक्सरसाइज

0
164

न्यूज़लिंक हिंदी। आज कल हर इंसान की जिंदगी भाग दौड़भरी हैं , इस लाइफस्टाइल में योग या एक्सरसाइज हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण माना गया है। सुबह के समय योग और एक्सरसाइज के लिए हमें कुछ समय जरूर निकालना चाहिए।

इससे ना सिर्फ हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा बल्कि दिमाग भी तरोताजा और एक्टिव भी रहेगा। दिमाग को तेज रखने के साथ ही उसके सुचारू संचालन के लिए बहुत ही आसान योग जरूरी है। इससे ना सिर्फ ब्रेन को ऑक्सीजन मिलती है बल्कि इससे हृदय की गति भी ठीक रहती है और शरीर के विभिन्न अंगों में खून का प्रवाह भी तेजी से होने लगता है।

योग एक्सपर्ट छबिराम साहू बताते हैं ,योग ब्रेन को बहुत अधिक फायदा पहुंचाता है। विशेष रूप से स्विमिंग डांसिंग वॉकिंग साइकिलिंग जुंबा स्विमिंग, डांसिंग, वॉकिंग, साइकिलिंग, जुंबा से ब्रेन को पर्याप्त ऑक्सीजन भी मिलता है। ज्यादा मात्रा में ऑक्सीजन मिलने से ब्रेन एक्टिव हो जाता है। ब्रेन में सोचने समझने की शक्ति और याददाश्त तेज हो जाती है।

योग एक्सपर्ट ने ये भी बताया, ब्रेन को स्वस्थ और एक्टिव रखने के लिए भसरिका, कपालभाती, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, उद्गीथ, मेडिटेशन और पादहस्तासन जरूर करें। इससे मन की एकाग्रता बहुत ही ज्यादा बढ़ती है। याददाशत भी तेज होती है। मस्तिष्क भी शांत रहता है। इन छोटे छोटे योग से शरीर की जो कोशिकाएं मृत अवस्था में रहती है वह फिर से जीवित हो जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here