गर्म पानी पीने की आदत हैं तो,जानिए इसके फायदे और नुकसान

0
210

न्यूज़लिंक हिंदी। सर्दियों में लोग अक्सर गर्म पानी पीते हैं, कई लोग तो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें 12 महीने गर्म पानी पीने की आदत होती है। अगर आपको भी गर्म पानी पीने की आदत है, तो पहले जानिए इस के बारे में।

ठंड का मौसम चल रहा है और ठंड के मौसम में कई लोगों को गर्म पानी पीने की आदत होती है। गुनगुना पानी जहां सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होता है, तो ज्यादा गर्म पानी नुकसानदायक भी होता है। इसलिए गरम पानी का सेवन करने से पहले इंसान को सावधानी भी बरतनी चाहिए।

आयुर्वेद डॉक्टर अंकित नामदेव बताते हैं की पानी का जो तापमान है, वह 40 से 45 डिग्री होना चाहिए। शरीर का जो टेंपरेचर होता है, वो 37.8 डिग्री सेंटीग्रेड होता है। इसके ऊपर का पानी गर्म प्रतीत होता है। 40 डिग्री तक का पानी पीने योग्य होता है। इसे गुनगुना पानी भी कह सकते हैं। गुनगुना पानी पीने का फायदा तो यह है कि सुबह उठकर एक ग्लास गुनगुना पानी पीने से पाचन तंत्र संबंधी विकार जैसे कि कब्जियत पेट में दर्द होना उसमें फायदा मिलता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here