अगर आपका पैन कार्ड खो गया या खराब हो गया, तो घर बैठे 50 रुपये में हो जाएगा काम, जानिए कैसे

0
212

न्यूज़लिंक हिंदी। अगर आपका पैन कार्ड खो गया या खराब हो गया, तो आप घर बैठे ही सही कर सकते हैं। आज के समय आधार कार्ड के बाद पैन कार्ड सबसे महत्वपूर्ण है।

इसके बिना न तो सामान्य बैंक खाता खुल सकता है, न ही आप कोई निवेश कर सकते हैं। ऐसे में अगर आपका पैन कार्ड खो जाये, खराब हो जाए या उसका कलर उड़ जाए तो घबराने की बात बिल्कुल भी नहीं है।

घर बैठे महज 50 रुपये के खर्च पर आप दुबारा पैन कार्ड प्रिंट कर मंगवा भी सकते हैं। इसके लिए आपको नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड यानि NSDL के वेबसाइट पर लॉगइन कर, जरूरी जानकारी भरना होगा। इसके बाद ऑनलाइन फीस भी जमा करना होगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here