IGIMS जूनियर रेजिडेंट पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया

आईजीआईएमएस पटना में जूनियर रेजिडेंट पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एमबीबीएस की परीक्षा पास होना चाहिए।

0
216

न्यूज़लिंक हिंदी। इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज पटना में जूनियर रेजिडेंट के 109 पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.igims.org पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2023 दोपहर तीन बजकर 45 मिनट तक है।

IGIMS Recruitment
आईजीआईएमएस पटना में जूनियर रेजिडेंट पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एमबीबीएस की परीक्षा पास होना चाहिए।

आवेदन शुल्क
इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (IGIMS) पटना में जूनियर रेजिडेंट पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये, जबकि एससी/एसटी/ईबीसी के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से किया जाना है।

वेतन
आईजीआईएमएस में जूनियर रेजिडेंट पदों पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने लेवल 10 के मुताबिक 56,100 रुपये शुरुआती वेतन के तौर पर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें : Jammu Kashmir: लश्कर के पांच आतंकी ढेर, कुलगाम में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here