IIT-BHU छात्रा से छेड़छाड़, गन पॉइंट पर उतरवाए कपड़े, जबरन किया किस बनाया वीडियो

IIT-BHU कैंपस में बुधवार आधी रात को एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। इसे लेकर गुरुवार को लगभग हजारों छात्र राजपूताना हॉस्टल पहुंचे और प्रदर्शन किया। छात्र कैंपस में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बैनर और पोस्टर के साथ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

0
296

न्यूज़लिंक हिंदी। IIT-BHU कैंपस में बुधवार आधी रात को एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। इसे लेकर गुरुवार को लगभग हजारों छात्र राजपूताना हॉस्टल पहुंचे और प्रदर्शन किया। छात्र कैंपस में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बैनर और पोस्टर के साथ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान छात्रों ने डायरेक्टर हाय-हाय के नारे लगाए और कैंपस बंद करने की मांग भी की। छात्रों का कहना है कि कैंपस में बाहरी तत्वों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए।

बाहर से आए कुछ मनचलों ने लड़की से की छेड़छाड़
FIR में पीड़ित छात्रा ने बताया, “मैं अपने न्यू गर्ल्स हॉस्टल से निकली थी। जैसे ही गांधी स्मृति छात्रावास चौराहे के पास पहुंची, वहीं पर मेरा दोस्त मुझे मिला। हम दोनों साथ में जा रहे थे कि रास्ते में कर्मन बाबा मन्दिर से करीब 300-400 मीटर के बीच एक बाइक आई, जिस पर तीन लोग बैठे थे। उन्होंने मुझे और मेरे दोस्त को अलग कर दिया। गन पॉइंट पर मेरे कपड़े उतरवाए, जबरन किस किया और वीडियो भी बनाया। मैं चिल्लाई तो मुझे मारने की धमकी दी।”

हजारों स्टूडेंट सड़क पर उतरे…पूरा कैंपस कराया बंद
वहीं इस घटना के बाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्टूडेंट विरोध में सड़क पर उतर आए। घटना के अगले दिन गुरुवार सुबह करीब ढाई हजार छात्रों ने राजपूताना हॉस्टल के सामने धरना दिया। इसके बाद कुछ ही देर में हजारों की संख्या में हजारों की तादात में छात्र विरोध करने लगे। इतना ही नहीं विरोध इतना जबरदस्त था कि स्टूडेंट ने बीएचयू कैंपस ही बंद करा दिया। क्लास और लैब के साथ इटरनेट भी बंद हो गया। वहीं खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

हीनियस क्राइम के बाद छात्रों ने रखी ये डिमांड
आईआईटी-बीएचयू कैंपस में धरने पर बैठे छात्रों की मांग है कि परिसर के अंदर बाहरी छात्रों के आने पर रोक लगना चाहिए। पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, कई बार मांग की गई, लेकिन बाहरी लोगों का आना जारी है। कल बुधवार रात को जो घटना हुई है वह बेहद हीनियस क्राइम है। हालांकि अभी तक विश्वविद्यालय बोर्ड और हॉस्टल के डायरेक्टर का कोई जवाब नहीं आया है। इस घटना से पूरा देश हिल गया है, क्योंकि पूरी दुनिया में फेमस बीएचयू में भी छात्राओं की सुरक्षा के कोई खास इंतजाम नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here