हल्द्वानी में समोसा खिलाने के बहाने कूड़ा बीनने वाला बच्चे को घर ले गया, फिर उसके साथ किया कुकर्म

0
173

न्यूज़लिंक हिंदी। हल्द्वानी से शर्मशार करने वाली घटना सामने आई हैं, बनभूलपुरा निवासी एक महिला घरों में काम कर अपने पांच बच्चों को पाल रही है। घटना के दिन महिला घरों में काम करने गई थी।

उनका आठ साल का बेटा घर पर ही अकेले था। इस बीच कूड़ा बीनने वाला इंदिरानगर निवासी मो. जकी उनके घर आया और बेटे को समोसा खिलाने के बहाने अपने साथ बहाने से ले गया। और फिर बच्चे के साथ जबरन कुकर्म किया।

इस बीच जकी ने बच्चे के साथ जबरन कुकर्म किया। यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की पूर्ण धमकी भी दी। बेटे ने घर पहुंचकर बात मां को बताई। इसके बाद महिला मंगलवार को थाने पहुंची।

थानाध्यक्ष के अनुसार मामला 30 जून से पहले का है। इसलिए आरोपी पर कुकर्म की पुरानी धारा में मुकदमा पूर्ण रूप से दर्ज किया गया है। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here