न्यूज़लिंक हिंदी। 500 साल का इंतजार खत्म… आखिरकार आज वो दिन आ ही गया, जिसका सभी देशवासियों को इंतजार था। आज (22 जनवरी) अयोध्या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पूरा हुआ। हर तरफ भगवान राम के भजन सुनने को मिल रहे हैं। कानपुर, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, औरैया, उन्नाव समेत कई जिलों में सुबह से ही कार्यक्रम होने लगे है। मंदिरों में भीड़ जुटी है। जय श्री राम के नारों के साथ भक्त दर्शन कर रहे है। घरों में सुंदरकांड का पाठ हो रहा है। रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के दिन को लोग ऐतिहासिक बना रहे है। इस दौरान जगह-जगह भजन कीर्तन हो रहे है।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा निकाली गई श्रीराम महोत्सव शोभायात्रा

घंटाघर चौराहे पर कैट कार्यक्रम में हनुमान जी

रामलला मंदिर के बाहर रामलला प्राणप्रतिष्ठा के मौके पर ढाेल की थाप पर जश्न मनाते युवा।

भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल व जिलाध्यक्ष दीपू पांडे समेत सभी भाजपाइयों ने एलईडी के माध्यम से प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साक्षी बने।

बिठूर हुआ राम मय,सजी बिठूर की गलियां
अयोध्या में हो रही राममूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कों पूरा देश प्रभु राम के अयोध्या आगमन की खुशी में डूबा हुआ है। बिठूर के नानाराव पेशवा स्मारक पार्क में विधायक अभिजीत सिंह सांगा के तत्वाधान में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री राम की आरती की दीप प्रज्वालित कर किया गया। विधायक अभिजीत सिंह सांगा के साथ बिठूर मंडल अध्यक्ष पुष्कर शुक्ला सहित भारी तादाद में क्षेत्रवासी मौजूद रहें।

