मेरठ में एक विवाहिता ने पति पर सुहागरात की वीडियो वायरल करने और देवर द्वारा दुष्कर्म करने का लगाया आरोप

0
188

न्यूज़लिंक हिंदी। मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने पति पर सुहागरात का वीडियो वारयल करने और देवर पर दुष्कर्म का आरोप भी लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की। महिला ने पुलिस पर थाने में अभद्रता कर भगाने का भी पूर्ण रूप से आरोप लगाया है।

महिला के मुताबिक शादी से पहले उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल किया गया था। इसके बाद पंचायत में लिखित माफीनामा देने के बाद युवक ने उससे शादी कर ली, लेकिन सुहागरात वाले दिन ही पति ने उसका वीडियो शूट किया और इसके बाद इसे वायरल कर दिया। आरोप है कि पति ने इस वीडियो से मोटी रकम कमाने की बात कही। विवाहिता ने इसका विरोध किया तो उसकी पिटाई की गई।

पीड़िता के मुताबिक देवर ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। ससुराल वालों को बताया तो उन्होंने भी अभद्रता और मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि थाना पुलिस ने उसके साथ अभद्रता कर थाने से भगा दिया। उधर, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने पीड़िता को जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

कचहरी रोड पर एक अस्पताल कर्मचारी ने महिलाओं के सामने अश्लील हरकत की। विरोध करने पर अभद्रता की गई। महिलाओं और कुछ अन्य लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया गया कि अस्पताल के पास ही एक घर है। इसकी छत पर कुछ महिलाएं धूप में बैठीं थीं। अस्पताल का यह कर्मचारी छत पर आया और अश्लील हरकतें करने लगा।

महिलाओं ने शोर मचाया और अस्पताल से आरोपी कौशलिंदर को निकालकर पीटा। बाद में उसे सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  इस के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here