न्यूज़लिंक हिंदी। अयोध्या में नाबालिग से गैंगरेप केस के आरोपी समाजवादी पार्टी नेता मोईद खान के खिलाफ अब एक्शन तेज हो गया है। इस क्रम में रेप आरोपी मोईद खान के ठिकानों पर कार्रवाई तुरंत तेज कर दी गई है।
रेपिस्ट मोहम्मद मोईद खान के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर आज बुलडोजर का एक्शन शुरू हो गया है। प्रशासन की टीम सुबह 11 बजे के बाद बुलडोजर के साथ भदरसा स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पहुंची। इसके बाद कॉम्प्लेक्स को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई।
इससे पहले शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में चलने वाले बैंक और अन्य प्रतिष्ठानों को भी खाली करवाया गया। अयोध्या गैंगरेप केस में समाजवादी पार्टी नेता का नाम मुख्य रूप से सामने आया था। इसको लेकर प्रदेश में राजनीति खूब गरमाई रही है। अब बुलडोजर एक्शन का मामला गरमा गया है।
अयोध्या के भदरसा गैंगरेप मामले में आरोपी मोईद खान के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर एक्शन की तैयारी अब पूरी कर ली गई। एसडीएम सोहावल ने इस संबंध में जानकारी दी थी। एसडीएम ने कहा कि आज सुबह लगभग 11 बजे आरोपी मोईद खान के कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर की कार्रवाई की जाएगी।
शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में एक बैंक का कार्यालय भी है। कार्रवाई से पहले सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मौके पर पुलिस बल की तैनाती भी की जा रही है। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को खाली कराए जाने की कार्रवाई अब पूरी की गई है। कॉम्प्लेक्स में स्थित पंजाब नेशनल बैंक ने भी अपने कार्यालय को खाली कर दिया है।
इस शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का करीब एक तिहाई भाग को बुलडोजर से ढहाया भी जाएगा। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाए जाने का मुख्य आरोप है। गैंगरेप आरोपी मोईद खान की बेकरी पर भी बुलडोजर एक्शन हो चुका है। आरोपी मोईद खान और राजू खान के डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल भी लिया जा चुका है। अब रिपोर्ट आने का इंतजार है।

