उन्नाव में घायल बच्ची के इलाज को लेकर विवाद के बाद शिक्षक के सिर में रॉड मार कर की हत्या,शव को गंगा की रेत में फेंका

0
273

न्यूज़लिंक हिंदी। उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में हादसे में घायल बच्ची के इलाज को लेकर विवाद के बाद शिक्षक के सिर में रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं हत्यारों ने हाथ-पैर बांधकर शव गंगा की रेती में फेंक दिया।

आठ दिन बाद शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। हालांकि, मौके पर मृतक का सिर और पैर के ही अवशेष मिले, शेष अंग जानवर खा गए थे। कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद के गांव तिश्ती निवासी आशुतोष रैना 30 साल पुत्र रामनारायण निजी स्कूल में शिक्षक था। मृतक के बड़े भाई अभिलाष ने बताया कि आशुतोष 16 दिसंबर को बिल्हौर निवासी मौसा रामनारायण के घर जाने के लिए निकला था।

बिल्हौर-रसूलाबाद मार्ग पर बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के खजुरी चौराहे के पास कंजड़न डेरा निवासी मोटू की बेटी प्रियांशी 6 साल को बाइक से टक्कर लग जाने से वह मामूली घायल हो गई थी। इस पर बच्ची के घर वालों ने आशुतोष की बाइक छीन ली थी और इलाज का दबाव बनाने लगे थे। आशुतोष पैदल मौसा के घर पहुंचा था।

उसने फोन पर घटना की जानकारी दी और बच्ची को इलाज के लिए बिल्हौर के सिटी हॉस्पिटल लेकर जाने की बात कही। इस दौरान अभिलाष भी परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचा, यहां सीटी स्कैन कराने के लिए बच्ची को लेकर कानपुर जाने की पूर्ण जानकारी हुई। यहां पहुंचने पर बच्ची के परिजनों ने घेर लिया और रुपये देने का दबाव भी बनाने लगे।

बाइक की टक्कर लग जाने से घायल हो गई थी बच्ची

भाई अभिलाष ने बताया कि मामा के यहां बिल्हौर जाते समय रास्ते में ग्राम खजुरी के पास कंजड़ बस्ती में बाइक की टक्कर लगने से घायल हुई बच्ची के इलाज के रुपये देने के बाद भी जब भाई नहीं मिला, तो बच्ची के पिता मोटू से जानकारी की तो वह बार-बार यही कहते रहे कि आ जाएगा।

बड़े भाई अभिलाष ने बताया कि मृतक आशुतोष अब तक अविवाहित था। वह तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। दो बहनें सुषमा और सीमा हैं। भाई के मुताबिक उसके रिश्ते आ रहे थे। शादी की बातचीत चल रही थी। लेकिन अभी विवाह भी तय नहीं हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here