न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर में ठंड व कोहरे को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह ने आठवीं तक के सभी बोर्ड के स्कूल 17 जनवरी तक बंद करने के दिए निर्देश।

बता दें कि नए साल के पहले दिन से बढ़ती शीतलहर और कोहरे के कारण जिले में दिन और रात का पारा लगातार गिर रहा है। अगर ठंड और धुंध का असर बढ़ता हुआ दिखा तो फिर से स्कूलों की छुट्टी आगे की तारीखों के लिए बढ़ाई जा सकती है। जिलाधिकारी के इस आदेश के बाद बच्चों के परेरंट्स ने जिलाधिकारी के फैसले की सराहना की है।

