न्यूज़लिंक हिंदी। आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला आज 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच को शुरू होने में बस कुछ ही समय बाकी है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी इस महामुकाबले का आनंद लेने के लिए अहमदाबाद पहुंच रहे हैं। पूरा देश मैच को लेकर बेहद एक्साइटेड है। आम लोगों के साथ बॉलीवुड सितारों में इस मुकाबले को लेकर गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है। इस मैच में एक से बढ़कर एक सेलिब्रिटीज के पहुंचने की उम्मीदें हैं।
बॉलीवुड के सुपर हॉट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को भी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों सितारे टीम इंडिया की जर्सी पहने अहमदाबाद के लिए रवाना हो चुके हैं। इनके अलावा कई सारे सितारे मैच देखने के लिए अहमदाबाद के रवाना भी हो चुके हैं।

सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर उर्वशी रौतेला का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। इस दौरान मीडिया उन्हें देखकर उनसे वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर सवाल पूछने लग जाती है।
#WATCH | Gujarat: Ahead of the ICC World Cup final between India and Australia, actress Urvashi Rautela says, "I am very excited. I am sure India will win the trophy…" pic.twitter.com/6jZf1VRpbr
— ANI (@ANI) November 19, 2023
उर्वशी रौतेला ने सवालों का जवाब देते हुए कहा ‘मैं बहुत उत्साहित हूं। मुझे विश्वास है वर्ल्ड कप की ट्रॉफी इंडिया ही जीतेगी। वहीं, उन्होंने वर्ल्ड कप ट्रॉफी को हाथ में लेने और उसे किस करने के अपने अनुभव को भी शेयर किया। इसके बाद जब मीडिया ने सवाल किया कि आपका फेवरेट प्लेयर कौनसा है। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि पूरी टीम ही मेरी फेवरेट है’।
ये भी पढ़ें : Miss Universe 2023: निकारागुआ की Sheynnis Palacios के सिर सजा ताज, जीत के बाद हुईं भावुक
बीते दिन एक्टर विवेक ओबरॉय अपने बेटे विवान के साथ टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिएअहमदाबाद पहुंचे थे। हाल ही सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भी अहमदाबाद पहुंच चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है।जहां वह एयरपोर्ट से बाहर निकलती हुई नजर आ रही हैं।

