IND vs AUS: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया आखिरी टी20 आज, सुंदर-तिलक को मिल सकता है मौका

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारियों में जुटी भारतीय टीम ने 5 मैचों की टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-1 से अजेय बढ़त बना रखी है।

0
352

न्यूज़लिंक हिंदी। टी20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारियों में जुटी भारतीय टीम ने 5 मैचों की टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-1 से अजेय बढ़त बना रखी है। सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला आज 3 दिसंबर को शाम 7 बजे से बेंगलुरू के एम चिन्‍नस्‍वामी स्‍टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों ही टीम आज अपनी बेंच स्‍ट्रेंथ को आजमा सकती हैं। आइये एक नजर डालते हैं भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के आखिरी टी20 से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर।

सुंदर की टीम में हो सकती है एंट्री
दक्षिण अफ्रीका के दौरे से पहले टीम प्रबंधन ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर को भी इस मैच में मौका दे सकता है। वॉशिंगटन भी पिछले कुछ समय से चोटों से परेशान रहे हैं। उन्हें बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल या रवि बिश्नोई को आराम देकर टीम में शामिल किया जा सकता है जिन्हें दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में जगह नहीं मिली है।

ये भी पढ़े : मथुरा: निरीक्षण में अस्त व्यस्त मिला स्वास्थ्य विभाग का मुख्य कार्यालय,सीडीओ ने हालत सुधारने के दिये निर्देश

युवा टीम इंडिया ने प्रभावित किया
भारत की तरफ से बल्लेबाजी में कप्तान सूर्यकुमार यादव, ऋतुराज गायकवाड़, रिंकू सिंह, यशस्वी जायसवाल और ईशान किशन ने अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले मैच में किशन की जगह खेलने वाले जितेश शर्मा ने भी अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया। वहीं, रिंकू सिंह ने इस पूरे सीरीज में अपने मैच फिनिशिंग स्किल से सभी फैंस का दिल जीता है। गेंदबाजी में रवि बिश्नोई ने अभी तक सात विकेट लेकर अच्छा प्रदर्शन किया है।

हेड से बड़ी पारी की आस
दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं किया है। उसकी टीम जीत के साथ सीरीज का अंत करके स्वदेश लौटना चाहेगी। विश्व कप फाइनल के हीरो ट्रेविस हेड ने टीम को जरूर आक्रामक शुरुआत दिलाई है, लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं और टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है। टीम के ग्लेन मैक्सवेल की कमी जरूर खली जिन्होंने अपने दम पर टीम को मैच जिताया था। हालांकि, टिम डेविड खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और उनसे अच्छे प्रदर्शन की आस है।

ये भी पढ़े : युद्धविराम की समाप्ति के बाद गाजा में फिर शुरू हुई हिंसा, फ्रांस के राष्ट्रपति कतर रवाना

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत: यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर/तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल/वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मुकेश कुमार।

ऑस्ट्रेलिया: जोश फिलिप, ट्रेविस हेड, बेन मैकडरमोट, एरॉन हार्डी, टिम डेविड, मैथ्यू शॉर्ट, मैथ्यू वेड (कप्तान, विकेटकीपर), बेन ड्वारशुइस, क्रिस ग्रीन, जेसन बेहरेनडोर्फ, तनवीर संघा/नाथन एलिस/केन रिचर्डसन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here