न्यूज़लिंक हिंदी। वनडे विश्व कप 2023 के 17वें मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया है। इस टूर्नामेंट में यह भारत की लगातार चौथी जीत है और अंक तालिका में टीम इंडिया दूसरे स्थान पर है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 256 रन बनाए और भारत ने विराट कोहली के शतक के दम पर तीन विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत इस जीत से पॉइंट टेबल में संयुक्त रूप से नंबर वन हो गया है। अब न्यूजीलैंड और भारत के बराबर अंक हैं। लेकिन वह रनरेट में न्यूजीलैंड आगे पीछे है। दिलचस्प बात यह है कि भारत का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड से ही होना है। भारत इससे पहले ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और पाकिस्तान को हरा चुका है।
चोटिल होकर फील्ड से बाहर हुए पंड्या
मैच के दौरान टीम इंडिया के लिए बुरी खबर भी आई। मैच के 9वें ओवर में गेंदबाजी करते हुए हार्दिक पंड्या चोटिल हो गए और उन्हें फील्ड से बाहर जाना पड़ा। अपने पहले ओवर में चोटिल हुए पंड्या को स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पंड्या के ओवर की बाकी बची 3 गेंदे विराट कोहली ने फेंकी।
बांग्लादेश के अनुभवी ऑलराउंडर और कप्तान शाकिब अल हसन आज के मैच में नहीं खेल रहे हैं, उनकी जगह नजमुल हुसैन शंटो टीम की कप्तानी कर रहे हैं। शाकिब न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे और वो अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं। भारत के प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
ये भी पढ़े : Azam Family Punished: सजा मिलने के बाद आजम ने क्यों कहा- यह इंसाफ नहीं फैसला है, जानिए- केस से जुड़े पहलू
विराट कोहली का 48वां शतक
भारत को जब जीत के लिए दो रन की जरूरत थी तब विराट कोहली 97 रन पर खेल रहे थे। ऐसे में उन्होंने 42वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का मारकर न सिर्फ अपना 48वां शतक पूरा किया बल्कि टीम को जीत भी दिला दी। शतक पूरा करने के लिए उन्होंने 97 गेंद में चार छक्के और छह चौके लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 106.18 रहा। अब वह एकदिवसीय क्रिकेट में शतकों के मामले में महान सचिन तेंदुलकर के 49 शतक की बराबरी से सिर्फ एक सैकड़ा दूर हैं।
ये भी पढ़े : प्यार के लिए सरहद पार कर पाकिस्तान पहुंची अंजू , जल्द लौटेगी भारत
Yet another exceptional game!
Proud of our cricket team on the impressive win against Bangladesh.
Our team is in great form during the World Cup. Best wishes for the next match.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 19, 2023
PM मोदी ने दी जीत की बधाई
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम इंडिया को जीत की बधाई दी है। उन्होंने लिखा “एक और असाधारण खेल! बांग्लादेश के खिलाफ शानदार जीत पर हमें अपनी क्रिकेट टीम पर गर्व है। विश्व कप के दौरान हमारी टीम शानदार फॉर्म में है। अगले मैच के लिए शुभकामनाएं।”

