IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड को 434 रनों से हराया, रविंद्र जडेजा के नाम दर्ज हुआ एक खास रिकॉर्ड, पढ़ें पूरी खबर

जानकारी के लिए बता दे कि स्पिनर अनिल कुंबले ने भारतीय धरती पर 9 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता है। वहीं इस लिस्ट में विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर का भी नाम शामिल है।

0
361

न्यूज़लिंक हिंदी। भारतीय टीम ने बीते कल यानी रविवार, 18 फरवरी को राजकोट में तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 434 रनों की एक ऐतिहासिक जीत अपने नाम दर्ज की। ​​यशस्वी जायसवाल और रवींद्र जडेजा ने दमदार प्रदर्शन किया। वहीं इंग्लैंड की दूसरी पारी 557 रनों का पीछा करते हुए 122 रन पर सिमट गई थी।

रविंद्र जडेजा को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया
भारत टीम की इस ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाने वाले रविंद्र जडेजा को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। बता दे कि जडेजा ने मैच में कुल सात विकेट लिए और शतक जमाया। इसी मैदान पर तीसरे दिन जडेजा ने 200 टेस्ट विकेट पूरे किए थे और रविवार को एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। जडेजा ने भारत में टेस्ट में सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीने के रिकॉर्ड के मामले में अनिल कुंबले की बराबरी कर ली है।

ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने अपने टेस्ट करियर में 10 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम कर लिया है। अब तक भारत में खेले गए 42 टेस्ट मैचों में जडेजा ने 206 विकेट लिए हैं और रिकॉर्ड 9 बार प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता है।

जानकारी के लिए बता दे कि स्पिनर अनिल कुंबले ने भारतीय धरती पर 9 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता है। वहीं इस लिस्ट में विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर का भी नाम शामिल है। दोनों महान खिलाड़ियों ने भारत में टेस्ट में आठ प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार का खिताब जीता है।

ये भी पढ़ें : आंदोलन का सातवां दिन: केंद्र सरकार एमएसपी देने को हुई तैयार, दिल्ली में दूध-सब्जी तक कर देंगे बंद -ओमप्रकाश धनखड़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here