IND vs ENG: जाने कौन खिलाड़ी बना विराट कोहली का रिप्लेसमेंट, पहली बार मिली भारतीय टेस्ट टीम में जगह

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके लिए टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है। वहीं इंग्लैंड की टीम के कप्तान बेन स्टोक्स हैं।

0
386

न्यूज़लिंक हिंदी। भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके लिए टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है। वहीं इंग्लैंड की टीम के कप्तान बेन स्टोक्स हैं। लेकिन टेस्ट सीरीज से पहले ही भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपना नाम वापस ले लिया और उन्होंने पर्सनल कारणों की वजह से शुरुआती दो टेस्ट मैचों में नहीं खेलने का फैसला किया है।

अब उनकी जगह एक युवा बल्लेबाज को भारतीय स्क्वाड में जगह दी है। इस खिलाड़ी को पहली बार टेस्ट टीम में मौका मिला है। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि उनके स्थान पर मध्य प्रदेश के बल्लेबाज रजत पाटीदार को टीम के साथ जोड़ा गया है। बीसीसीआई ने इसे लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है।

ये भी पढ़े : ‘राहुल गांधी की सुरक्षा पर खतरा..’, असम में न्याय यात्रा को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी

रजत पाटीदार को हैदराबाद में बीसीसीआई के वार्षिक पुरस्कार समारोह के दौरान देखा गया था। कहा जा रहा है कि वह टीम इंडिया के साथ जुड़ गए हैं। रजत रणजी ट्रॉफी विजेता टीम के सदस्य हैं। वह चौथे नंबर पर ही बल्लेबाजी करते हैं। उन्होंने अहमदाबाद में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भारत ए के लिए पहले अनौपचारिक टेस्ट में 151 रन की पारी खेली थी। इससे पहले पाटीदार ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ ही दो दिवसीय अभ्यास मैच में 111 रन बनाए थे। 30 साल के पाटीदार ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है और उनके आंकडे जबरदस्त हैं।

नौ महीने तक क्रिकेट से दूर रहे थे पाटीदार
पाटीदार ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 45.97 की औसत से 4000 रन बनाए हैं। रजत ने 12 शतक भी लगाए हैं। मध्य प्रदेश को रणजी चैंपियन बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। रजत ने 2021-22 सीजन में नौ पारियों में 82.25 की औसत से 658 रन बनाए थे। वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में दूसरे स्थान पर थे। रजत ने मुंबई के खिलाफ फाइनल में मैच जिताने वाला शतक भी लगाया था। पाटीदार एड़ी की चोट के कारण लगभग नौ महीने तक बाहर रहे। उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी। पिछले साल दिसंबर में रजत ने दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर अपना वनडे डेब्यू किया था।

ये भी पढ़े : National Girl Child Day 2024: जानिए क्यों मनाते हैं राष्ट्रीय बालिका दिवस, क्या है इसका इतिहास

विराट को लेकर बीसीसीआई ने क्या कहा था?
बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा था, ”विराट कोहली ने निजी कारणों का हवाला देते हुए बीसीसीआई से इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के पहले दो टेस्ट से हटने का अनुरोध किया है। विराट ने कप्तान रोहित शर्मा, टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं से बात की है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है, लेकिन कुछ व्यक्तिगत स्थितियां उनकी उपस्थिति और पूरे ध्यान की मांग करती हैं।”

बोर्ड ने आगे कहा, ”बीसीसीआई उनके फैसले का सम्मान करता है। बोर्ड और टीम प्रबंधन ने स्टार बल्लेबाज को अपना समर्थन दिया है और टेस्ट सीरीज में सराहनीय प्रदर्शन करने के लिए टीम के बाकी सदस्यों की क्षमताओं पर भरोसा है। बीसीसीआई मीडिया और प्रशंसकों से अनुरोध करता है कि वे इस दौरान विराट कोहली की निजता का सम्मान करें और उनके व्यक्तिगत कारणों पर अटकलें लगाने से बचें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here