न्यूज़लिंक हिंदी। सोमवार को भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने रांची टेस्ट के चौथे दिन अपना 17वां टेस्ट अर्धशतक जड़ा और फर्स्ट क्लास करियर में 9000 रन का आंकड़ा भी पार किया। बता दे कि रोहित ने भारतीय टीम को चौथे दिन एक शानदार शुरुआत दिलाई, जिसे टेस्ट जीतने के लिए 192 रन की आवश्यकता है। भारतीय कप्तान ने 81 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 55 रन बनाए।
जानकारी के लिए बता दे कि रोहित शर्मा ने टेस्ट करियर में अपने 4000 रन पूरे किए। वो यह आंकड़ा पार करने वाले 17वें भारतीय खिलाड़ी बने। भारतीय कप्तान के लिए दूसरी पारी का अर्धशतक महत्वपूर्ण रहा क्योंकि इस दौरान उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 1000 टेस्ट रन का आंकड़ा भी पार किया।
192 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने पहला विकेट 84 रन पर गंवाया, जब रूट ने यशस्वी जायसवाल (37) को एंडरसन के हाथों कैच आउट कराया।
ये भी पढ़ें : मल्लिकार्जुन खरगे ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, प्रियंका गांधी ने कहा- करोड़ों युवा बेरोजगार…. यही मोदी की गारंटी है

