IND vs ENG: विराट कोहली ने रच दिया इतिहास, तोड़ा दिया तेंदुलकर का सारा रिकॉर्ड, पढ़े पूरी खबर

0
279

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है। कोहली एशिया में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 16000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं, ऐसा कर कोहली ने तेंदुलकर को पछाड़ भी दिया है।

तेंदुलकर ने एशिया में 353 पारी में 16000 इंटरनेशनल रन बनाए थे। वहीं, कोहली ने 340वें पारी में इस कारनामें को अंजाम दे दिया है। इसके अलावा किंग कोहली एशिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज भी बन गए हैं।

ये भी बता दें कि विराट कोहली काफी समय से फॉर्म में नहीं थे, लेकिन तीसरे वनडे में किंग कोहली ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी की, कोहली ने वनडे में 73वां अर्धशतक ठोकने में कामयाबी भी पाई है। हालांकि 52 रन बनाकर कोहली आदिल रशीद की गेंद पर विकेटकीपर के द्वारा लपके गए।

और अगर मैच की बात करें तो इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने भारत के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में बुधवार को टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड टीम में जैमी ओवरटन की जगह टॉम बेंटोन को शामिल भी किया गया है।

इसके साथ ही भारत के लिये कुलदीप यादव , वॉशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह को रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी और वरूण चक्रवर्ती की जगह उतारा गया है, और जडेजा और शमी को आराम भी दिया गया है जबकि वरूण को चोट लगी है। भारत ने पहले दोनों वनडे जीतकर सीरीज अपने नाम भी कर ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here