IND Vs NZ: ‘बड़ी घटनाओं को दिया जाएगा अंजाम’, भारत-न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल मैच से पहले मुंबई पुलिस को धमकी

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक अज्ञात व्यक्ति से धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर है। एक बयान में मुंबई पुलिस ने कहा कि धमकी भरे मैसेज में कहा गया है कि भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच के दौरान मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक "नापाक" घटना को अंजाम दिया जाएगा।

0
206

न्यूज़लिंक हिंदी। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक अज्ञात व्यक्ति से धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर है। एक बयान में मुंबई पुलिस ने कहा कि धमकी भरे मैसेज में कहा गया है कि भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच के दौरान मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक “नापाक” घटना को अंजाम दिया जाएगा। धमकी भरे मैसेज के साथ अज्ञात व्यक्ति ने एक तस्वीर भी भेजी थी। धमकी देने वाले व्यक्ति ने अपने पोस्ट पर मुंबई पुलिस को टैग किया था और एक फोटो में बंदूक, हथगोले और गोलियां दिखाई थीं।

वानखेड़े स्टेडियम में आज खेला जाएगा सेमीफाइनल मैच
बता दें कि क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल का पहला मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार (15 नवंबर) को खेला जाना है, लेकिन उससे पहले मुंबई पुलिस को मैच को निशाना बनाए जाने की धमकी मिली है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने वानखेड़े स्टेडियम और इसके आसपास के इलाकों में कड़ी नजर बनाई है।

ये भी पढ़े : कर्नाटक में अब परीक्षा में सिर ना ढकने देने पर विवाद, शिक्षा मंत्री ने कहा- ऐसी कोई बात नहीं…

मुंबई पुलिस ने क्या कहा?
मुंबई पुलिस ने कहा, “एक अज्ञात व्यक्ति ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर मुंबई पुलिस को धमकी भरा संदेश पोस्ट किया कि आज वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम न्यूजीलैंड के दौरान एक नापाक घटना को अंजाम दिया जाएगा। स्टेडियम के आसपास के इलाके और आसपास के इलाकों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। शख्स ने अपने पोस्ट पर मुंबई पुलिस को टैग किया था और एक फोटो में बंदूक, हथगोले और गोलियां दिखाई थीं।”

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मैच को लेकर मुंबई में सुरक्षा की अगर बात की जाए तो 7 पुलिस उपायुक्त, 200 अधिकारी और 700 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। वानखेड़े स्टेडियम के सभी गेटों के सामने पार्किंग पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा, पुलिस की ओर से पेन, पेंसिल, मार्कर, कोरा कागज, बैनर, पोस्टर, बैग, सिक्के के साथ-साथ पावर बैंक और ज्वलनशील पदार्थ स्टेडियम में ले जाने की मनाही की गई है।

ये भी पढ़े : रूस के राष्ट्रपति ने पत्रकार के हत्यारे को किया माफ़, जानिये क्या है पूरा मामला

उन्होंने कहा कि इस सेमीफाइनल मैच के महत्व को ध्यान में रखते हुए हमने सुरक्षा के उपाय बढ़ा दिए हैं। स्टेडियम और उसके आसपास लगभग 120 अधिकारी और 600 पुरुष तैनात किए जाएंगे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “इसके साथ ही हमारे पास सुरक्षा देखभाल के लिए सहायक हमलावर बल, दंगा नियंत्रण दल और हमारी त्वरित प्रतिक्रिया टीमें भी तैयार हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here