आज काठमांडू में अनिश्चितकालीन लगा कर्फ्यू , ललितपुर में रात 12 तक रहेगा प्रभावी

0
80

नेपाल में सोमवार को हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद अब काठमांडू के तीन ज़िलों के कई इलाक़ों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगाने की घोषणा भी की गई है।

और फिर इसके अलावा इटाहारी और सुनसरी में भी अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा भी दिया गया है।

साथ ही काठमांडू ज़िला प्रशासन के आदेश के अनुसार, काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी रिंग रोड क्षेत्र में सुबह 8:30 बजे से ही प्रभावी होगा।

और सुनसरी जिले के इटाहारी में सोमवार को लगाया गया अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगातार जारी रहेगा, जहां सोमवार को दो प्रदर्शनकारियों की मौत भी हो गई थी।

इसके अलावा सुनसरी के मुख्य जिला अधिकारी धर्मेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा सोमवार को इटाहारी क्षेत्र में जारी अनिश्चितकालीन कर्फ्यू का आदेश मंगलवार को भी लागू रहेगा।

इतना ही नहीं इटाहारी उप-महानगरीय शहर के कुछ इलाकों में सभाओं, जुलूसों, प्रदर्शनों, बैठकों और घेराबंदी पर रोक लगाते हुए अनिश्चितकालीन कर्फ्यू आदेश भी जारी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here