दिल्ली में ‘इंडिया’ गठबंधन ‘लोकतंत्र को बचाने’ के लिए 31 मार्च को करेगा महारैली, कांग्रेस बोली- देश के लोकतंत्र पर हमला

शराब घोटाला मामला में कोर्ट से राहत न मिलने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को छह दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी सड़क पर उतर गई है।

0
457

न्यूज़लिंक हिंदी। शराब घोटाला मामला में कोर्ट से राहत न मिलने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को छह दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी सड़क पर उतर गई है। साथ ही आम आदमी पार्टी (आप) के नेता गोपाल राय ने रविवार को कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ “देश के हितों और लोकतंत्र की रक्षा” के लिए 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली करेगा।

ये भी पढ़े : Lok Sabha Election 2024 : जेडीयू ने बिहार के लिए उम्मीदवारों की सूची की जारी, लवली आनंद का सीट फाइनल, पढ़ें पूरी लिस्ट यहां

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के मामले के संबंध में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (55) को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद उक्त घोषणा की गई है। इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (‘इंडिया’) के घटक ‘आप’ और कांग्रेस ने यहां एक प्रेस वार्ता में रैली का ऐलान किया।

आप की दिल्ली ईकाई के संयोजक राय ने कहा, “ देश में जो हो रहा है उसके खिलाफ हम 31 मार्च को रामलीला मैदान में महारैली करेंगे। इस रैली में ‘इंडिया’ गठबंधन का शीर्ष नेतृत्व शामिल होगा।” राय ने कहा, “लोकतंत्र और देश खतरे में है।

ये भी पढ़े : Loksabha election 2024: BSP उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, सात मुस्लिम प्रत्याशियों को दिया टिकट, पढ़िए किसे मिला टिकट

देश के हितों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल सभी दल यह महारैली करेंगे।” दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों को समान अवसर नहीं दिए जा रहे हैं।

उन्होंने अपनी पार्टी के खातों को ‘फ्रीज’ (लेनदेन पर रोक) किए जाने और मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “ 31 मार्च की महारैली न सिर्फ एक राजनीतिक रैली होगी बल्कि देश के लोकतंत्र को बचाने और भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाने का भी आह्वान करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here