India-Maldives: मालदीव ने तीन मंत्रियों को किया सस्पेंड, PM मोदी के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी

प्रधानमंत्री के लक्षद्वीप दौरे के बाद ही मालदीव के नेताओं की तरफ से भारत को लेकर जहरीली बयानबाजी की गई थी।

0
285

न्यूज़लिंक हिंदी। मालदीव ने उन तीन मंत्रियों को सस्पेंड कर दिया गया है जिन्होंने भारत और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ बयानबाजी की थी। जानकारी के लिए आपको ये भी बता दें कि सोशल मीडिया पर मालदीव के खिलाफ बॉयकॉट अभियान की शुरुआत हो चुकी है।

ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी EaseMyTrip ने मालदीव के लिए सभी फ्लाइट्स बुकिंग को सस्पेंड कर दिया है। प्रधानमंत्री के लक्षद्वीप दौरे के बाद ही मालदीव के नेताओं की तरफ से भारत को लेकर जहरीली बयानबाजी की गई थी।

इन मंत्रियों पर गिरी गाज
एटोल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्मद मुइज्जू सरकार ने मरियम शिउना, मालशा और हसन जिहान को सस्पेंड कर दिया। दरअसल, मालदीव में ही इन मंत्रियों का विरोध होने लगा और पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने भी मरियम शिउना के बयान की निंदा की।

लक्षद्वीप के लिए शुरू किया स्पेशल ऑफर
जानकारी के लिए बता दे कि EaseMyTrip का हेडक्वाटर दिल्ली में स्थित है। इस कंपनी की स्थापना निशांत पिट्टी, रिकांत पिट्टी और प्रशांत पिट्टी ने 2008 में की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 4 जनवरी प्रशांत पिट्टी ने लिखा, ‘लक्षद्वीप का पानी और समुद्री तट मालदीव/सेशेल्स की तरह ही अच्छा है। EaseMyTrip पर हम लक्षद्वीप को बढ़ावा देने के लिए अनोखे स्पेशल ऑफर लेकर आएंगे, जहां हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में दौरा किया है।

ये भी पढ़ें : Boycott Maldives: Bollywood सितारों ने लोगों से की लक्षद्वीप जाने की अपील, शेयर किया पोस्ट

मालदीव सरकार ने बयान से किया किनारा
मंत्री शिउना के बयान को लेकर मचे बवाल के बीच मालदीव सरकार की सफाई सामने आई। मालदीव सरकार ने एक बयान जारी कर मरियम शिउना के बयान से किनारा कर लिया और कहा कि बयान को उनकी व्यक्तिगत टिप्पणी करार दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here