India Pak love Story: बच्चों का पहले भविष्य संवारेगी अंजू, फिर पाकिस्तानी प्रेमी को भारत लाने पर करेंगी विचार

जानकारी के लिए बता दे कि राजस्थान की रहने वाली अंजू अपने प्रेमी से मिलने के लिए पाकिस्तान पहुंच गई थी।

0
340

न्यूज़लिंक हिंदी। बॉर्डर पार कर अपने प्रेमी से मिलकर लौटी राजस्थान की अंजू का कहना है, कि सबसे पहले अपने बच्चों का भविष्य बनाऊंगी। इसके बाद पाकिस्तान में रह रहे प्रेमी को भारत लाने पर विचार करूंगी। आगे कहा कि प्रेमी से मिलकर लौट आई हूं और सोनीपत निवासी अपने अधिवक्ता जेके सरोहा के साथ कानूनी कार्रवाई कर रही हूं। जल्द ही समाधान होगा।

जानकारी के लिए बता दे कि राजस्थान की रहने वाली अंजू अपने प्रेमी से मिलने के लिए पाकिस्तान पहुंच गई थी। शुरुआत में कहा गया था कि अंजू अवैध तरीके से पाकिस्तान गई है, लेकिन बाद में पाक मीडिया ने पुष्टि की कि अंजू टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान पहुंची थी। इस दौरान वह सीधे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के ऊपरी डीर जिले में पहुंच गई थी।

जहां पर उसका प्रेमी नसरूल्लाह रहता है। अंजू चार माह से अधिक समय तक पाकिस्तान में रही थी। नसरुल्लाह से अंजू की पहचान सोशल मीडिया पर हुई थी। फिर उनके बीच प्रेम हो गया। उसी से मिलने के लिए अंजू पाकिस्तान में पहुंच गई थी।

अंजू का कहना है कि वह हरियाणा में ही अपना घर बनाएगी। वह अपने प्यार के लिए पाकिस्तान गई थी। वह चाहती है कि अब उसका प्यार भारत आए। इसके लिए वह अपने अधिवक्ता संग मिलकर जो कर सकती है, वह करने का प्रयास करेगी।

राजस्थान पुलिस पूरे मामले की कर रही है जांच
आपको बता दे कि पाकिस्तान से लौटी अंजू के लिए सोनीपत के अधिवक्ता जेके सरोहा कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। पाकिस्तान से लौटकर आई अंजू से राजस्थान पुलिस भी सवाल जवाब कर चुकी है और पूरे मामले की जांच कर रही है।

जेके सरोहा कहते हैं कि अंजू फिलहाल दिल्ली में अपने दोनों बच्चों के साथ रही रही है और पाक से लौटने के बाद से अपने पति से उसने मुलाकात नहीं की है। हालांकि पति से उनकी मोबाइल फोन पर बच्चों को लेकर बात जरूर हुई है। वह कहते हैं कि उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे में वह प्रशासन, पुलिस व न्यायालय के साथ कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।

वह चाहते हैं कि इनके व इनके बच्चों के लिए जो बेहतर हो सके वह किया जाए। वह आम जनता, पुलिस व न्यायालय से उम्मीद करते हैं कि अंजू को शांतिपूर्वक रहने का अवसर दिया जाए। यह भी भारत की बेटी है।

ये भी पढ़ें : Amrit Bharat Train: ट्रेन की अंदर की तस्वीरें आई सामने, लग्जरी सुविधाओं से है लैस, शेड्यूल जारी

अभिनेता शाहरुख खान के पैतृक स्थल पहुंची अंजू
अंजू उर्फ फातिमा ने बताया कि वह पाकिस्तान के पेशावर में गई थी। जहां पर भारतीय अभिनेता शाहरुख खान का पैतृक स्थल है। बताया कि करीब 10 किलोमीटर पैदल चलकर वहां पर पहुंची। शाहरुख खान के परिजनों से भी मुलाकात की। वहां जाकर परिवार के लोगों के साथ वीडियो भी बनाया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here