न्यूज़लिंक हिंदी, उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह हुई भस्म आरती में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी शामिल हुए। बता दे कि उन्होंने नंदी हॉल से बैठकर बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए।

जानकारी के लिए आपको बता दे कि रविवार को इंदौर में खेले गए भारत और अफगानिस्तान के बीच के मैच में भारतीय टीम को मिली जीत के बाद भारतीय टीम के चार खिलाड़ी उज्जैन पहुंचे। रवि बिश्नोई, तिलक वर्मा, वाशिंगटन सुंदर और जितेश शर्मा ने नंदी हाल में से भगवान महाकाल की आरती देख आशीर्वाद लिया।
सभी खिलाड़ी बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए जिन्होंने नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती को देखा और बाबा का आशीर्वाद लिया। चारों सदस्य टीम भारत की जीत के बाद बेहद खुश नजर आ रहे थे। करीब दो घंटे तक भस्म आरती में शामिल होने के बाद सभी इंदौर के लिए रवाना हो गए।
ये भी पढ़ें : भारत और मालदीव में चल रहें तनाव पर विदेश मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हर कोई हर समय भारत का समर्थन ही करेगा
आज यानी सोमवार सुबह बाबा महाकाल की भस्म आरती देखने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी जितेश शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं बाबा महाकाल का भक्त हूं और समय मिलते ही बाबा के दर्शन करने आ जाता हूं, मुझे यहां आकर अद्भुत आनंद की प्राप्ति होती है।
ये भी पढ़ें : Varanasi: भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी, भीषण ठंड के बीच काशी के घाटों पर श्रद्धालु बोले- हर-हर गंगे
वहीं बाबा महाकाल के पहली बार दर्शन करने आए खिलाड़ी रवि बिश्नोई ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के मंदिर और यहां होने वाली भस्म आरती के बारे में सुना तो था, लेकिन आज पहली बार इस आरती में शामिल होने और इसके दिव्य दर्शन करने का मौका मिला।

