IND vs AUS 2nd ODI LIVE: भारत ने आस्ट्रेलिया को 99 रनों से हराया, 29वें ओवर में ऑल आउट हो गई आस्ट्रेलियाई टीम

तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है।

0
4565
श्रेयस अय्यर को प्लेअर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

IND vs AUS 2nd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia match) के बीच चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को भारत ने 99 रनों से जीत लिया। पहले खेलते हुए भारतीय टीम ने शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की शतक और सूर्य कुमार की आतिशी पारी की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में 399 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में खलने उतरी आस्ट्रेलिया की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। इस दौरान बारिश ने भी मैच में खलल डाला। जिसके बाद डकवर्थ लूइस नियम के मुताबिक आस्ट्रेलिया को जीत के लिए 33 ओवरों में 317 रनों का टारगेट दिया गया। लेकिन आस्ट्रेलिया की पूरी टीम 29वें ओवर की दूसरी गेंद पर ही ऑल आउट हो गई। टीम ने 217 ही बनाए। डेविड वार्नर और सीन एबॉट ने ही टीम के लिए अर्धशतक मारा, आस्ट्रेलिया के बाकी खिलाड़ी कुछ भी करने में नाकाम रहे।

ये भी पढ़ें: IND VS CANADA: मनजिंदर सिंह सिरसा बोले- सिख समुदाय भारत से गद्दारी नहीं कर सकता, हम देश के लिए जान दे भी सकते और ले भी

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को पहला झटका महज 16 रनों में लगा। चौथे ओवर की चौथी गेंद पर भारतीय सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ महज 8 रनों पर आउट हो गए। हालांकि इसके बाद शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाल लिया है। दोनों ही बल्लेबाजों ने अपना शतक पूरा किया है। श्रेयस अय्यर 90 गेदों में 105 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने पारी के दौरान 11 चौके और 3 छक्के मारे। इसके बाद तीसरा विकेट शुभमन गिल भी 104 रन बनाकर पचेलियन लौट गए। उन्होंने पारी के दौरान 6 चौके और चार छक्के लगाए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने भी 37 गेंदों में 72 रनों की तूफानी खेली जिसकी बदौलत भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 399 रन बनाए।

भारत का लाइव स्कोर:  399/5 (50)

आस्ट्रेलिया का स्कोर: 217/10 (28.2)
(2nd innings reduced to 33 overs due to rain, DLS target 317)

मैच के बीच में थोड़ी देर के लिए बारिश ने भी खलल डाली, जिसके बाद मैदान को कवर करना पड़ा।

भारतीय टीम- शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा

ऑस्ट्रेलिया की टीम- डेविड वार्नर, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सीन एबॉट, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड, स्पेंसर जॉनसन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here