T20 WC Final: 17 साल बाद इंडिया ने जीता टी-20 क्रिकेट का खिताफ, बुमराह की घातक गेंदबाजी से अफ्रीका नतमस्तक

T20 WC Final:T20 WC Final:टी 20 वर्ल्ड कप फाइनल में इंडिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है।

0
99

न्यूजलिंक हिंदी, खेल डेस्क। T20 WC Final:T20 WC Final: 17 वर्षों के बाद आखिरकार टीम इंडिया ने क्रिकेट टी-20 वर्ल्ड कप का खिताफ अपने नाम कर लिया। शनिवार को बारबाडोस में खेले गये मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हरा दिया। भारत ने दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बना सकी। इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया। भारत ने इससे पहले 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। 2011 में भारत ने वनडे विश्व कप जीता था।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले पहले खेलने उतरी टीम  इंडिया की शुरुआत अच्छी रही लेकिन जल्द ही एक के बाद एक झटके ने टीम को बैकफुट पर ला दिया। पावरप्ले में साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज ने रोहित शर्मा और ऋषभ पंत के विकेट लिए। सूर्यकुमार को रबाडा ने पवेलियन भेजा। शुरुआती तीन झटकों के बाद कोहली और अक्षर ने पारी को संभाला। विराट कोहली ने टीम के लिये सबसे ज्यादा 59 गेंदों में 76 रन जोड़े। अक्षर पटेल ने 31 गेंद में 47 रन बनाए। शिवम दुबे ने 16 गेंदों में 27 रन की पारी खेली। सूर्य कुमार एक बार फिर कोई कमाल नहीं कर पाए। वह 3 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गये। रोहित शर्मा ने 9, रिषभ पंत शून्य और और हार्दिक पांडया ने 5 रन बनाए। इस तरह टीम इंडिया ने सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए।

साउथ अफ्रीका की पारी शुरू:

साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम का पहला विकेट रीजा हेंड्रिक्स के रूप में गिरा। वह 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। टीम को 7 रन पर पहला झटका लगा। बुमराह ने रीजा को बोल्ड मारा। इसके बाद 4 रन के निजी स्कोर पर एडेन मार्कराम भी आउट हो गये। अभी क्रीज पर डीकॉक 21 और ट्रिस्टन 18 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।

हारते-हारते जीत गये मैच

एक समय था जब टीम इंडिया हार के मुहाने पर आकर खड़ी हो गई थी। लेकिन तभी बुमराह का ऐसा जादू चला की गेंदों के बराबर रन बनाने की ओर खड़ी दक्षिण अफ्रीका पिछड़ती गई। 17वें ओवर में भारत ने मैच पलटा। 16 ओवर तक दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट पर 151 रन बना लिए थे। तब मिलर और क्लासेन क्रीज पर थे। आखिरी 24 गेंद में दक्षिण अफ्रीका को 26 रन चाहिए थे। इसके बाद 17वें ओवर में हार्दिक ने क्लासेन को आउट किया और मात्र चार रन दिए। 18वें ओवर में बुमराह ने क्सेलान को आउट किया और दो रन दिए। 19वें ओवर में अर्शदीप ने चार रन दिए। आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका को 16 रन चाहिए थे।

हार्दिक ने पहली ही गेंद पर मिलर को आउट किया। छक्के की ओर जाती गेंद को सूर्यकुमार यादव ने दो बार में लपक लिया। बस यहीं मानों मैच खत्म हो गया। दूसरी गेंद पर रबाडा ने चार रन बटोरे। तीसरी गेंद पर रबाडा ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर महाराज ने एक रन लिया। इसकी अगली गेंद वाइड रही। पांचवीं गेंद पर हार्दिक ने रबाडा को आउट किया। आखिरी गेंद पर एक रन आया और भारत ने सात रन से जीत हासिल की।

इंडिया टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा

साउथ अफ्रीका टीम: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जेन्सन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज़ शम्सी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here