तेलंगाना में भारतीय वायुसेना का ट्रेनर एयरक्राफ्ट क्रैश, हादसे में दोनों पायलटों की मौत

तेलंगाना में भारतीय वायुसेना के एक ट्रेनर एयरक्राफ्ट के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। घटना तेलंगाना के मेदक जिले की है।

0
657

न्यूज़लिंक हिंदी। तेलंगाना में भारतीय वायुसेना के एक ट्रेनर एयरक्राफ्ट के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। घटना तेलंगाना के मेदक जिले की है। बताया जा रहा है की हादसे के वक्त विमान में एक ट्रेनर पायलट और एक ट्रेनी पायलट मौजूद थे। हादसे में दोनों पायलटों की मौत हो गई है।

क्या है हादसे से संबंधित जानकारी
वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि तेलंगाना के डिंडीगुल स्थित एयर फोर्स एकेडमी से सुबह के समय ट्रेनर विमान ने उड़ान भरी थी। जिसके बाद सुबह 8.55 बजे यह विमान हादसे का शिकार हो गया। हादसे का शिकार हुआ विमान Pilatus PC 7 Mk II एयरक्राफ्ट था। वायुसेना ने बताया कि ट्रेनर विमान रुटीन उड़ान पर था। हादसे में दोनों पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। हादसे में किसी आम नागरिक या संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ है। वायुसेना ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।

ये भी पढ़े : भाजपा को राजस्थान सहित 3 राज्यों में मिली प्रचंड जीत, नतीजों के बाद अब सीएम पद के दावेदारों पर फोकस

हादसे में दोनों पायलट की मौत
भारतीय वायु सेना ने कहा, एएफए हैदराबाद से नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान आज सुबह एक पिलाटस पीसी 7 एमके आईएल ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह गहरे अफसोस के साथ आईएएफ पुष्टि करती है कि विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि पायलटों में एक प्रशिक्षक और एक कैडेट शामिल है।

ये भी पढ़े : Indonesia: माउंट मेरापी ज्वालामुखी में विस्फोट, 11 पर्वतारोहियों की मौत, कई लापता

इससे पहले जनवरी में भी भारतीय वायुसेना के दो विमान दुर्घटना का शिकार हुए थे। मध्य प्रदेश के मुरैना में हुए इस हादसे में भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमान क्रैश हो गए थे, जिसमें एक पायलट की मौत हो गई थी। ये विमान भी रुटीन ऑपरेशनल फ्लाइंग ट्रेनिंग मिशन पर थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here