Indian Idol 14 Winner: कानपुर के Vaibhav Gupta ने जीता खिताब, चमचमाती ट्रॉफी के साथ जीती शानदार कार

वैभव गुप्ता को इंडियन आइडल 14 की चमचमाती ट्रॉफी मिली है। इसके साथ उन्हें 25 लाख रुपये का चेक और एक ‘हॉट एंड टेकी’ ब्रेजा कार ईनाम में दी गई है।

0
459

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। टीवी शो ‘इंडियन आइडल 14’ का बीते कल यानी रविवार को ग्रैंड फिनाले हुआ। इसमें कानपुर के रहने वाले वैभव गुप्ता ने ‘इंडियन आइडल’ के 14वें सीजन का खिताब जीता है। बता दे कि वैभव गुप्ता को इंडियन आइडल 14 की चमचमाती ट्रॉफी मिली है। इसके साथ उन्हें 25 लाख रुपये का चेक और एक ‘हॉट एंड टेकी’ ब्रेजा कार ईनाम में दी गई है।

वहीं इस शो में शुभदीप और पीयूष को प्रथम और द्वितीय उपविजेता घोषित किया गया। उन्हें ट्रॉफी के साथ पांच लाख रुपये का चेक दिया गया है। वहीं, अनन्या इस शो की तीसरी रनर-अप रहीं। उन्हें ट्रॉफी के अलावा तीन लाख रुपये का ईनाम मिला।

फिल्मों के लिए गाना चाहता हूं
शो जीतने के बाद वैभव ने मीडिया से बातें करते हुए कहा, ‘मैं बेहद खुश हूं और खुशी की इस भावना को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। मैं अब फिल्मों के लिए गाना चाहता हूं। सलमान और रणवीर मेरे पसंदीदा कलाकार है। मेरा सपना है कि मैं उनके लिए प्लेबैक सिंगिंग करूं’।

ये भी पढ़ें : IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, Devon Conway आधे सीजन से हो सकते है बाहर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here