न्यूज़लिंक हिंदी। भारत ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लगातार छठी जीत हासिल की है। टीम ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया। टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को 20 साल बाद हराया है। टीम आखिरी बार 2003 में डरबन के मैदान पर 82 रन से जीती थी। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में टीम इंडिया ने टॉस हारकर बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 9 विकेट पर 229 रन बनाए। 230 रन का टारगेट चेज करने उतरी इंग्लैंड की टीम 34.5 ओवर में 129 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इंग्लिश बैटर भारतीय गेंदबाजी के सामने लड़खड़ाते नजर आए। मोहम्मद शमी ने 4 और जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट झटके। जबकि कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा की स्पिन जोड़ी ने 3 बैटर्स को पवेलियन भेजा।
पहली बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर टीम इंडिया ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए। रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 87 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने भी अच्छी पारी खेली। उन्होंने 49 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए डेविड विली सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 45 रन देकर तीन विकेट लिए। भारत के 229 रनों के जवाब में इंग्लैंड टीम 34.5 ओवर में 129 रन ही बना पाई। रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। टीम इंडिया के लिए मोहम्मद शमी ने 4, बुमराह ने 3, कुलदीप ने 2 और जडेजा ने 1 विकेट लिया।
Undefeated India go to the top of the #CWC23 points table with their sixth successive win in the tournament 👊#INDvENG 📝: https://t.co/sLTTWYaH8H pic.twitter.com/ZqjSAJ7NBL
— ICC (@ICC) October 29, 2023
जसप्रीत, शमी का कहर
230 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम के शीर्ष क्रम को जसप्रीत बुमराह और शमी ने सस्ते में समेट दिया। जॉनी बेयरेस्टो और डेविड मलान 14 और 16 रन बनाकर आउट हो गए। यहां तक कि मोहम्मद शमी ने भी पावरप्ले के भीतर बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो को वापस भेज दिया, जिससे इंग्लैंड का स्कोर 39/4 हो गया। भारत ने इंग्लैंड को 98 रनों पर 7वां झटका दिया, जब रवींद्र जडेजा ने क्रिस वोक्स को 10 रनों पर स्टम्प आउट कराया। वर्ल्ड कम में भारत की की ये लगातार 6वीं जीत है और वह अंक तालिका में टॉप कर पहुंच गया है।

