भारत के दो स्टार प्रणय और लक्ष्य बैडमिंटन के प्री क्वार्टर फाइनल में आज होंगे आमने-सामने,पढ़ें पूरी खबर

0
208

न्यूज़लिंक हिंदी। भारत के दो स्टार शटलर एचएस प्रणय ने बुधवार रात को खेले गए बैडमिंटन पुरुष एकल ग्रुप के मैच में वियतनाम के ले डुक फाट को 16-21, 21-11, 21-12 से मुख्य रूप से हराया, इस जीत के साथ ही उन्होंने ग्रुप विजेता के रूप में प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश भी कर लिया।

राउंड ऑफ-16 में अब उनका मुकाबला हमवतन लक्ष्य सेन से होगा, यह मैच आज शाम 5:40 बजे से ही खेला जाएगा,13वें वरीयता प्राप्त प्रणय ने बुधवार को ला चैपल एरिना में अपने गैरवरीय वियतनामी प्रतिद्वंदी को 62 मिनट में आसानी से मात भी दी।

पिछले साल एशियाई खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले 32 वर्षीय भारतीय शटलर को पहले गेम में अप्रत्याशित रूप से हार का सामना भी करना पड़ा था। हालांकि, प्रणय ने जोरदार वापसी की और दूसरे और तीसरे गेम को आसानी से जीत भी लिया।

इससे पहले बुधवार को ही, भारत के युवा शटलर लक्ष्य सेन ने पुरुष एकल के ग्रुप मुकाबले में इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को 21-18, 21-12 से मात देकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह भी बनाई। अब भारत के इन दोनों स्टार शटलर आज खेले जाने वाले राउंड ऑफ 16 मुकाबले में एक दूसरे के आमने-सामने होंगें।

इस मुकाबले के बाद दोनों में से किसी एक का पेरिस ओलंपिक का सफर अब समाप्त हो जाएगा। भारत के अनुभवी शटलर एच एस प्रणय और युवा स्टार लक्ष्य सेन अभी तक 7 बार एक-दूसरे से भिड़ चुके हैं, इस दौरान लक्ष्य सेन प्रणय पर भारी भी पड़े हैं।

दोनों के बीच खेले गए कुल 7 मुकाबले में से 4 बार लक्ष्य सेन ने जीत भी हासिल की है। वहीं, 3 बार प्रणय को भी पूर्ण जीत मिली है। दोनों खिलाड़ी आखिरी बार 14 जनवरी 2022 को इंडिया ओपन में एक-दूसरे से ही भिड़े थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here