Indonesia : नौका डूबने से चार लोगों की हुई मौत, और दर्जनों हुए लापता

0
173

इंडोनेशिया में हुआ हादसा राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी ने ये बताया है कि पर्यटक द्वीप बाली के पास एक नौका डूब जाने से कम से कम चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दर्जनों लोग लापता भी हैं।

साथ ही एजेंसी के सुरबाया कार्यालय ने बताया कि नाव पर 53 यात्री और चालक दल के 12 सदस्य भी सवार थे।

और यह नाव बुधवार को स्थानीय समयानुसार रात 11:20 बजे उस समय डूब गई, जब यह जावा द्वीप के पूर्वी तट पर बान्यूवांगी से बाली की ओर जा रही थी।

साथ ही गुरुवार की सुबह एक लाइफबोट पर चार यात्री मिले, जबकि अन्य जीवित बचे लोगों की तलाश अभी भी लगातार जारी है। और फिर सूत्रों के अनुसार कई एम्बुलेंस को आपात स्थिति के लिए तैयार भी रखा गया है।

इसके अलावा अधिकारियों ने नाव के डूबने की जांच भी शुरू कर दी है। और स्थानीय नौका संचालक ने ये भी बताया है कि नौका के डूबने से कुछ समय पहले ही इंजन में खराबी की सूचना भी दी गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here