Indore : हैरान करने वाला तस्करी का एक ऐसा मामला, नमकीन के पैकेटों ने उगले करोड़ों रुपये

0
122

इंदौर से बेहद ही हैरान करने वाला तस्करी का एक ऐसा मामला सामने आया। अक्सर लोग तस्करी करने के नए-नए आइडिया ढूंढते हैं।

ऐसा ही इंदौर में हवाला तस्करी का एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जिसे देख सुनकर पुलिस की भी पैरों तले जमीन खिसक गई। राजेंद्र नगर पुलिस ने हवाला कारोबार से जुड़े 1 करोड़ 30 लाख 50 हजार रुपए जब्त किए हैं।

हवाला की यह रकम इंदौर से मुंबई भेजी जा रही थी। साथ ही 500-200 के इन बंडलों को नमकीन के पैकेट में पैक किया गया था। और मुंबई पहुंचाने के लिए नमकीन के इन पैकेट्स को एक ट्रेवल्स कंपनी को दिए गए थे।

और पुलिस ने पार्सल देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया है। साथ ही इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में मौजूद एक निजी टूर एंड ट्रेवल्स के कर्मचारी रश्मित खनूजा को मुंबई भेजने के लिए एक पार्सल मिला था।

और बताया गया था कि इस पार्सल को मुंबई पहुंचाना है और इसमें नमकीन के पैकेट्स हैं। और यह पार्सल नवनीत नाम के व्यक्ति ने यहां पहुंचाया था।

इतना ही नहीं नमकीन के पैकेट्स के इस पार्सल को लेकर ट्रेवल्स के कर्मचारी को शक हुआ ,जिसके बाद नमकीन के एक पैकेट को जब खोलकर देखा तो कर्मचारी के होश ही उड़ गए।

और उस पैकेट में 500 और 200 के नोट की गड्डियां थीं। और इसके बाद इस मामले की जानकारी राजेंद्र नगर पुलिस को दी गई।

राजेंद्र नगर पुलिस ने ट्रेवल्स कंपनी में पहुंचकर इन नमकीन को पैकेट्स को खोला तो वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों की पैरों तले जमीन खिसक गई।

साथ ही पुलिस ने इन पैकेट्स से 1 करोड़ 30 लाख 50 हजार रुपये बरामद भी किए। और इसके बाद यहां पार्सल पहुंचाने वाले नवनीत नाम के व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here