सातवीं बार इंदौर को मिला स्वच्छ शहर का अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने CM यादव को दिया पुरस्कार

इस अवॉर्ड को CM मोहन यादव और कैलाश विजयवर्गीय ने लिया। नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में देश के सबसे स्वच्छ शहरों को पुरस्कारों का वितरण किया गया।

0
223

न्यूज़लिंक हिंदी। आज यानी 11 जनवरी को इंदौर को सातवीं बार स्वच्छ शहर का अवॉर्ड मिला है। इस अवॉर्ड को CM मोहन यादव और कैलाश विजयवर्गीय ने लिया। नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में देश के सबसे स्वच्छ शहरों को पुरस्कारों का वितरण किया गया। राष्ट्रपति द्वारा देश के स्वच्छ शहर को स्वच्छता का अवॉर्ड देते समय दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम का शहर के प्रमुख स्थानों पर एल. ई.डी. स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। जिनमें राजबाड़ा, 56 दुकान परिसर, मेघदूत उपवन, रणजीत हनुमान मंदिर परिसर, बड़ा गणपति चौराहा, नगर निगम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, सफाई मित्र की उपस्थिति में लाइव प्रसारण हुआ।

इंदौर के साथ गुजरात का सूरत भी नंबर वन
मध्य प्रदेश का इंदौर लगातार सातवीं बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बना है। हालांकि इस बार इंदौर के साथ-साथ गुजरात के सूरत को भी पहला स्थान मिला है। ऐसा पहली बार हुआ है जब स्वच्छ भारत सर्वेक्षण में दो शहरों को पहला स्थान मिला हो। इंदौर के अलावा अब गुजरात का सूरत भी देश का सबसे स्वच्छ शहर बन गया है।

ये भी पढ़े : Kanpur: बड़ा चौराहा से नयागंज के बीच ’अप-लाइन’ में ट्रैक निर्माण पूरा, अब बस पटरी बिछना बाकी

मध्य प्रदेश बना दूसरा सबसे स्वच्छ राज्य
इंदौर के साथ-साथ स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में मध्य प्रदेश को भी देश का दूसरा सबसे स्वच्छ राज्य चुना गया है। देश का सबसे स्वच्छ राज्य महाराष्ट्र बना है। मध्य प्रदेश को मिले स्वच्छता अवॉर्ड को लेने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मंच पर पहुंचे। देश का तीसरा सबसे स्वच्छ राज्य छत्तीसगढ़ बना है।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में मध्य प्रदेश की जनता के लिए गर्व के पल दिए हैं। मालूम हो कि बीजेपी के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय पहले ही ये ऐलान कर चुके थे कि इस बार भी इंदौर ही देश का सबसे स्वच्छ शहर बनेगा। ऐसे में टीम इंदौर की तरफ से वो दिल्ली में आयोजित किए गए कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े : तैयार है भारत का सबसे लंबा समुन्द्री पुल…लेकिन बाइक-ट्रैक्टर की ‘नो एंट्री’, समंदर के अंदर होगा रोमांचक सफर

इस बार 3 शहर हुए शामिल
बता दें कि राष्ट्रपति अवॉर्ड के लिए देशभर से सिर्फ तीन शहरों को आमंत्रित किया गया है। इनमें इंदौर, सूरत और नवी मुंबई शामिल हैं। ये तीनों शहर पिछली बार भी टॉप-3 में थे। इनमें सूरत के साथ इंदौर का कड़ा मुकाबला रहा। पिछली बार इंदौर और सूरत के अंकों में मात्र 221 का ही फासला था। इस बार सूरत और नवी मुंबई वाटर प्लस सिटी भी बन सकते हैं, जिनसे उनके अंकों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि इसके साथ ही इंदौर लगातार 7वीं बार भी सफाई में नंबर वन रहा।

इंदौर ने कब-कब जीता खिताब
इंदौर ने पहली बार साल 2017 में देश का नंबर वन स्वच्छ शहर अवॉर्ड हासिल किया था। इसके बाद 2018, 2019 और 2020 और 2021 में भी इंदौर को पहला स्थान मिला। 2022 का भी खिताब इंदौर के नाम रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here