न्यूज़लिंक हिंदी। मध्य प्रदेश के इंदौर के बेटमा के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ लोगों की जान चली गई। इस हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की सहायता राशि मंजूर की है।
बताया गया है कि बुधवार की देर रात इंदौर-अहमदाबाद रोड पर बेटमा के पास एक बोलेरो की रेत से भरे डंपर से टक्कर हो गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में सवार लोग अलीराजपुर की ओर से गुना जा रहे थे, तभी हादसे का भीषण शिकार हो गए।
हादसे की जानकारी मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश द्विवेदी सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। मृतक में एक कमलेश के पास से पुलिस का कार्ड भी मिला है जिसमे शिवपुरी में पोस्टिंग होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर अज्ञात वाहन की तलाश में मुख्य रूप से जुटी है।
इस हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इंदौर जिले के बेटमा थाना अंतर्गत इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर हुए सड़क दुर्घटना में आठ अनमोल जिंदगियों के असमय निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुख्य रूप से प्रदान की जाएगी।

