Indore: छात्र को कोचिंग में आया हार्टअटैक, दोस्तों ने पहुंचाया अस्पताल, इलाज के वक़्त तोडा दम

छात्र यहां पर पीएससी की तैयारी कर रहा था। वह सागर के एक कालेज से बीए फाइनल ईयर की पढ़ाई भी कर रहा था। बुधवार दोपहर वह कोचिंग आया तब ठीक था लेकिन पढ़ाई करते समय उसकी तबियत बिगड़ गई।

0
318

न्यूज़लिंक हिंदी, इंदौर। 18 साल के छात्र को कोचिंग में हार्टअटैक आने से मौत हो गई। उसे पढ़ते समय ये हार्टअटैक आया और उसने दोस्तों के सामने ही दम तोड़ दिया। मामला भंवरकुआं स्थित कोचिंग का है। बता दे कि छात्र इंदौर में किराए का कमरा लेकर पढ़ाई कर रहा था वह सागर का रहने वाला था। छात्र का नाम राजा लोधी है। उसके पिता पीएचई में इंजीनियर हैं और बड़ा भाई मोबाइल का बिजनेस करता है।

भंवरकुआ पुलिस ने बताया कि छात्र यहां पर पीएससी की तैयारी कर रहा था। वह सागर के एक कालेज से बीए फाइनल ईयर की पढ़ाई भी कर रहा था। बुधवार दोपहर वह कोचिंग आया तब ठीक था लेकिन पढ़ाई करते समय उसकी तबियत बिगड़ गई। दोस्त उसे तुरंत पास के अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे इमरजेंसी में एडमिट किया और उपचार शुरू कर दिया। उसे ईसीयू में रखा गया लेकिन बुधवार शाम को उसने दम तोड़ दिया।

बता दे कि घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्र का परिवार अस्पताल पहुंचा। परिवार के सदस्यों ने यह भी आरोप लगाया कि कोचिंग संस्थान ने उन्हें पूरे सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं करा रहा है। यह सभी कोचिंग भी पहुंचे और कोचिंग के संचालकों से बात की। छात्र के पिता पीएचई डिपार्टमेंट में है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

ये भी पढ़ें :Kanpur Weather : स्कूल खुलेंगे अब 23 को अभी राहत के आसार नहीं, कोल्ड डे और सीवियर कोल्ड डे की स्थिति अभी ठीक नहीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here