न्यूज़लिंक हिंदी। लसूडिया थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत की कि तांत्रिक सुमित ने उसके साथ गंदी हरकत की वारदात को अंजाम दिया।
महिला ने बताया कि सुमित मूल रूप से ललितपुर का रहने वाला है। 2024 में उसके देवर की शादी हुई। कुछ दिनों बाद देवरानी की तबीयत बिगड़ गई। किसी ने इस बात की जानकारी दी कि तंत्र क्रिया के माध्यम से देवरानी की तबीयत को ठीक किया जा सकता है। इसके चलते ससुराल के लोगों ने तांत्रिक सुमित को बुलाया। उसने पूजा-पाठ की और देवरानी को ठीक करने की बात कही।
इसके बाद कुछ दिनों के लिए देवरानी अपने मायके चली गई और वहां से जब वापस लौटकर आई तो एक बार फिर उसको वैसी ही समस्या शुरू हो गई। इसके चलते एक बार फिर तांत्रिक सुमित को घर बुलाया गया। इस दौरान तांत्रिक सुमित देवरानी का उपचार करने के लिए एक कमरे में ले गया और वह करीब 3 घंटे बाद कमरे से बाहर निकला।
इस दौरान जेठानी कमरे के बाहर खड़ी रही। इस पर तांत्रिक सुमित ने उसे देखा और कहा कि तुम्हारे शरीर के अंदर भूत-प्रेत हैं। इसके बाद उसने महिला का हाथ पकड़ा और जबरन कमरे में ले गया।
तांत्रिक ने महिला को डर दिखाया और कहा मेरे साथ संबंध बना लो। इससे तुम्हारे शरीर के अंदर घुसे भूत-प्रेत भाग जाएंगे। इसी दौरान पीड़िता ने तांत्रिक को धक्का दिया और कमरे से बाहर निकलकर पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसी दौरान तांत्रिक ने धमकी दी कि यदि उन्होंने शिकायत पुलिस से की तो उसके 4 साल के बच्चे को जान से खत्म कर देगा। लेकिन महिला ने हिम्मत दिखकर पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।

