Indore : अनाथ आश्रम में दो बच्चों की दो दिन में मौत,जबकि 12 बच्चो की हालत गंभीर,जानिए डॉक्टर क्या बोले

0
174

न्यूज़लिंक हिंदी। इंदौर में अनाथ आश्रम के अंदर कई बच्चों की तबीयत अचानक से बिगड़ गई। दो बच्चों की दो दिन के अंदर ही मौत हो गई। 12 बच्चों की हालत अभी भी गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्चों को ब्लड इंफेक्शन हुआ है। इस कारण दोनों बच्चों की मौत हुई और बाकी का अभी इलाज किया जा रहा है।
मामला मल्हारगज थाना क्षेत्र का है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि यहां अनाथ आश्रम में रहने वाले करण और आकाश जिनकी उम्र तकरीबन सात साल थी, दोनों बच्चों की मौतें 2 दिन के अंदर तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।

इसके अलावा 12 अन्य छात्रों की भी तबीयत बिगड़ी है, जिस कारण उन्हें आनन-फानन में एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल में भर्ती बच्चों की जब मेडिकल जांच हुई को उनके अंदर ब्लड इंफेक्शन मिला। बच्चों को इंफेक्शन कैसे हुआ, इसकी अभी जांच की जा रही है।

इस मामले की जानकारी जब इंदौर डीसीपी विनोद मीणा को लगी तो वे भी बच्चों को देखने के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचे। बताया गया कि दो बच्चों की तो पहले ही मौत हो गई थी। इन 12 बच्चों को बाद में अस्पताल लाया गया है। जिन दो बच्चों की मौत हुई है, उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि जब बच्चों को यहां लाया गया तो उन्हें उल्टी और दस्त हो रहे थे। मामला फूड पॉइजनिंग का भी लग रहा है। लेकिन अभी इसकी कोई भी पुष्टि नहीं हो पाई है। बीमार बच्चों में से कुछ दिव्यांग भी हैं। इस मामले में अनाथ आश्रम से अभी कोई बयान सामने नहीं आया है। मामले में जांच अभी भी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here