Indore : महिला को उसके बेटे को दुष्कर्म के केस में फ़साने का दिया झांसा, पाकिस्तान के व्यक्ति ने एक लाख रुपये की डिमांड

0
368

न्यूज़लिंक हिंदी। इंदौर के मल्हारगज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को पाकिस्तान की सीरीज के नंबर से फोन आया। उसके बेटे को दुष्कर्म के मामले में अरेस्ट करने की धमकी देकर रुपयों की डिमांड की गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर तुरंत जांच शुरू कर दी है।

महिला ने सायबर सेल में शिकायत की उसके फोन पर पाकिस्तान की सीरीज के नंबर से एक फोन आया। जिस व्यक्ति ने फोन लगाया उसने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए कहा कि मैंने आपके लड़के को एक केस में अरेस्ट किया है।

उसे बचाने के लिए एक लाख रुपए बताए गए अकाउंट में जमा कर दो। महिला को उसने उसके बेटे की कुछ आवाज भी सुनाई। इस दौरान महिला को कुछ आशंका हुई तो उसने कॉल कट कर दिया। और इसके बाद महिला शिकायत करने मल्हारगंज पुलिस थाना पहुंची।

इस मामले में एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा का कहना है ये मामला डिजिटल हाउस अरेस्ट का है। आरोपियों द्वारा व्यक्ति को साइकोलॉजी डिजिटल तरीके से अरेस्ट कर लिया जाता है और फिर ठगी की वारदातों का मुख्य रूप से अंजाम दे दिया जाता है। आमतौर पर झारखंड, बिहार और राजस्थान की मेवात गैंग इस तरह की घटनाओं का अंजाम दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here