J&K में अखनूर के आईबी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों की फायरिंग में एक घुसपैठिया ढेर, तीन भागे

जम्मू-कश्मीर में अखनूर के आईबी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम की गई है।पाक की मदद से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे।

0
205

न्यूज़लिंक हिंदी। जम्मू-कश्मीर में अखनूर के आईबी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम की गई है। पाक की मदद से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। 22 और 23 दिसंबर की रात को चार आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधि देखी गई। अलर्ट सुरक्षाबलों ने संदिग्ध गतिविधि देख फायरिंग कर दी।

फायरिंग में एक आतंकवादी मारा गया है। जबकि तीन वापस भाग गए। तीनों आतंकी एक शव को घसीटकर ले गए। आतंकवादियों को एक शव को आईबी के पार घसीटते हुए देखा गया है।

ये भी पढ़े : 30 दिसंबर को Pm Modi आएंगे अयोध्या, एयरपोर्ट से रेलवे स्टेशन तक करेंगे रोड शो, होगी बड़ी जनसभा

आपको बता दें कि पुंछ-राजोरी सेक्टर में 25 से 30 पाकिस्तानी आतंकवादी के सक्रिय होने का संदेह है। माना जा रहा है कि इस सेक्टर में फैले घने जंगल और प्राकृतिक गुफाओं को आतंकी अपना ठिकाना बना रहे हैं। भारत ने 2020 में चीन के साथ बिगड़े हालातों के बीच राष्ट्रीय राइफल्स की यूनिटों को पुंछ सेक्टर से हटाकर लद्दाख में स्थानांतरित कर दिया था।

ये भी पढ़े : Politics: प्रियंका गांधी से साक्षी मलिक ने की मुलाकात, कांग्रेस पार्टी के टिकट पर लड़ सकती है चुनाव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here