इंफोसिस के शेयर में 1 फीसदी की आई गिरावट,कंपनी पर लगा करोड़ो रुपये की जीएसटी चोरी का आरोप

0
151

न्यूज़लिंक हिंदी। आज इंफोसिस के शेयरों में लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट आई है, आईटी दिग्गज को लगभग 32,000 करोड़ रुपये की कर चोरी का हवाला देते हुए जीएसटी का नोटिस भी मिला है।

कंपनी ने नोटिस का खंडन कर दिया है, इस खबर के बाद इन्फोसिस में गिरावट भी दर्ज की जा रही है। जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय ने कहा कि इंफोसिस 2017-18 से 2021-22 की अवधि के लिए भारत के बाहर स्थित शाखाओं से प्राप्त लगभग 32,403.46 करोड़ रुपये की आपूर्ति पर रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म के तहत आईजीएसटी का भुगतान करने के लिए पूर्ण रूप से उत्तरदायी है।

इंफोसिस ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि डीजीजीआई द्वारा दावा किए गए खर्चों पर जीएसटी बिल्कुल भी लागू नहीं है, कंपनी ने कहा कि उसने सभी बकाया राशि का भुगतान कर दिया है। इस मामले में केंद्र और राज्य के नियमों का पूरी तरह से पालन कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, कर्नाटक राज्य जीएसटी अधिकारियों ने इंफोसिस लिमिटेड के विदेशी शाखा कार्यालयों द्वारा किए गए खर्चों के लिए जुलाई 2017 से मार्च 2022 की अवधि के लिए लगभग 32,403 करोड़ रुपये के जीएसटी के भुगतान के लिए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here