अजग-गजब : 2 किलो आलू घूस में लेने पर दरोगा निलंबित, ऑडियो वायरल होने पर की गई कार्रवाई

0
340

हाईलाइट:

  • कन्नौज में 2 किलो आलू घूस में लेने पर सौरिख थाना के दरोगा रामकृपाल को निलंबित कर दिया गया है।

न्यूजलिंक हिंदी, कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक अजब गजब खबर आई है। यहां एक दरोगा को 2 किलो आलू घूंस में लेने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। एक व्यक्ति से दो किलो आलू की घूस लेने संबंधी ऑडियों वायरल होने के बाद एसपी ने सौरिख थाने की चपुन्ना चौकी के दरोगा रामकृपाल को निलंबित किया है।

कई दिनों पुराना बताया जा रहा ऑडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ऑडियो कई दिनों पुराना बताया जा रहा है। इसमें पीड़ित दरोगा रामकृपाल से गिड़गिड़ा रहा है। दरोगा पीड़ित से पांच किलो आलू मांग रहा है। फिर पीड़ित के मजबूरी जताने पर तीन व दो किलो आलू मांगने व देने की बात कही जा रही है।

आलू कोड वर्ड, पैसे की मांग की चर्चा
दरोगा होकर घूस के तौर पर दो किलो आलू की मांग लोगों के गले नहीं उतर रही है। लोगों का कहना है कि कि वह आलू की आड़ में रुपये मांग रहा है। हालांकि, न्यूजलिंक हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

एएसपी अजय कुमार ने बताया कि एक वायरल ऑडियो संज्ञान में आया था जिसमे दरोगा रामकृपाल, थाना सैरिख द्वारा एक व्यक्ति से किसी प्रकरण में वार्ता की जा रही है। इस दौरान व्यक्ति से दो किलो आलू ही दे पाने की बात कही जा रही है। दरोगा नाराजगी व्यक्त करते हुए कुछ न देने की बात कह रहे हैं। पुनः पांच किलो आलू करने की बात कही गई। प्रतीत हो रहा है कि दरोगा द्वारा रिश्वत की बात की जा रही है। दरोगा रामकृपाल चौकी को क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ की जांच रिपोर्ट पर तत्काल निलंबित कर दिया है। प्रारंभिक जांच क्षेत्राधिकारी नगर को दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here