न्यूज़लिंक हिंदी। भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडियन वीर दास ने इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2023 की खिताब जीत लिया है। उन्हें यह अवॉर्ड बेस्ट यूनिक कॉमेडी की कैटेगरी में मिला है। वीर दास को यह अवॉर्ड नेटफ्लिक्स ऑरिजनल- ‘वीर दास: लैंडिंग’ के लिए यह अवॉर्ड मिला है। यह शो नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। यह अवॉर्ड ‘डेरी गर्ल्स- सीज़न 3’ के साथ मिला है। दोनों ही शो के बीच बराबरी का मुकाबला रहा। वहीं, एकता कपूर को भी एमी डायरेक्टोरेट अवॉर्ड मिला। वह इमोशनल भी हो गईं। बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार समारोह 20 नवंबर को न्यूयॉर्क शहर में आयोजित किया गया था।
ये भी पढ़े : Israel Hamas: इस्राइल-हमास के बीच युद्धविराम समझौता होने के करीब, जल्द होगी बंधकों की रिहाई
एमी अवॉर्ड्स 2023 के मंच पर एकता कपूर की जर्नी के बारे में बताया गया। एक क्लिप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झलक भी देखने को मिली, जिसमें वह एकता कपूर के सीरियल्स की तारीफें कर रहे हैं। इसके अलावा, जब एकता मंच पर ट्रॉफी लेने पहुंची तो वह इमोशनल हुईं। अपने भाषण में उन्होंने यह ट्रॉफी अपनी मां और पिता को डेडिकेट की।
शेफ विकास खन्ना ने एकता कपूर को टैग करते हुए इस खास पाल का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,”एकता ने आज अंतर्राष्ट्रीय एमी अवार्ड्स का जीत लिया है। इतनी प्रामाणिकता, गौरव और गरिमा। हर शब्द दिल से था। यह हमारी मातृभूमि के लिए है। ”
We have a Tie! The International Emmy for Comedy goes to "Vir Das: Landing” produced by Weirdass Comedy / Rotten Science / Netflix#iemmyWIN pic.twitter.com/XxJnWObM1y
— International Emmy Awards (@iemmys) November 21, 2023
वीर दास को मिला एमी इंटरनेशनल अवॉर्ड 2023
वहीं इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड हैंडल ने वीर दास की एक तस्वीर के साथ एक्स अकाउंट पर किए गए पोस्ट में लिखा है। “हमारे पास एक टाई है! द इंटरनेशनल एमी फॉर कॉमेडी गोज टू ‘वीरदास लैंडिंग प्रोड्यूस्ड बाय WeirdasaComedy/रॉटन साइंस/नेटफ्लिक्स #iemmyWIN ”। इधर एमी अवॉर्ड से नवाजे जाने के बाद से वीरदास को खूब बधाइयां मिल रही हैं।
एमी पुरस्कार जीतने पर बेहद खुश हैं वीर दास
इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स में जीत के बारे में बात करते हुए, वीर दास ने अपना उत्साह और खुशी जाहिर करते हुए कहा, “यह क्षण वास्तव में अवास्तविक है – एक अविश्वसनीय सम्मान जो एक सपने जैसा लगता है। ‘कॉमेडी कैटेगिरी’ में ‘वीर दास: लैंडिंग’ के लिए एमी जीतना सिर्फ मेरे लिए ही नहीं बल्कि पूरी भारतीय कॉमेडी के लिए एक मील का पत्थर है।
‘वीर दास: लैंडिंग’ को विश्व स्तर पर गूंजते देखना खुशी की बात है, नेटफ्लिक्स, आकाश शर्मा और रेग टाइगरमैन को थैंक्यू जिन्होंने इसे स्पेशल बनाया। लोकल स्टोरीज कहानियों को गढ़ने से लेकर वैश्विक प्रशंसा प्राप्त करने तक की मेरी जर्नी चुनौतीपूर्ण और फायदेमंद दोनों रही है, और नेटफ्लिक्स ने उस विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैं नोएडा से लेकर अंतर्राष्ट्रीय एमीज़ तक विविध कथाओं की निरंतर खोज से उत्साहित हूं – भारत आपको वहां ले जाता है। ”

