अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : IGI एयरपोर्ट पर महिलाओं ने संभाली कामकाज की पूरी जिम्मेदारी, गुलाबी रंग में होगा हवाई अड्डा

दिल्ली एयरपोर्ट का नजारा शुक्रवार को बदला-बदला दिखेगा। सभी टर्मिनल पर सिर्फ महिलाएं ही नजर आएंगी। यही नहीं एयरपोर्ट भी गुलाबी रंग में रंगा होगा। दरअसल, एयरपोर्ट संचालित करने वाली कंपनी ने ऑल वुमन शिफ्ट की घोषणा की है।

0
202

न्यूज़लिंक हिंदी। दिल्ली एयरपोर्ट का नजारा शुक्रवार को बदला-बदला दिखेगा। सभी टर्मिनल पर सिर्फ महिलाएं ही नजर आएंगी। यही नहीं एयरपोर्ट भी गुलाबी रंग में रंगा होगा। दरअसल, एयरपोर्ट संचालित करने वाली कंपनी ने ऑल वुमन शिफ्ट की घोषणा की है। डॉयल ने एयरपोर्ट के हर कामकाज की जिम्मेदारी महिलाओं को पूरे आठ घंटे के लिए सौंपी। डॉयल की इस पहल की सभी ने सराहना की। महिलाओं द्वारा संचालित इस पूरे शिफ्ट को पिंक शिफ्ट का नाम दिया गया है।

ये भी पढ़े : Mahashivratri 2024: लड्डू या जलेबी नहीं…शिव को पसंद है ये मिठाई, महाशिवरात्रि पर जरूर लगाएं इन खास चीजों का भोग

इसका मकसद एविएशन इंडस्ट्री में समानता को बढ़ावा देना है। इसे पिंक शिफ्ट नाम दिया गया है। एयरपोर्ट के तीनों टर्मिनलों पर महिलाएं तैनात रहेंगी। महिला कर्मचारी आठ घंटे की पूरी शिफ्ट संभालेंगी। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने कहा कि आठ मार्च को पूरे एक शिफ्ट में सिर्फ महिलाएं होंगी। टर्मिनल के संचालन में महिलाओं का विशेष योगदान बराबर रहता है।

ये भी पढ़े : Women’s Day: पीएम मोदी ने महिलाओं को दिया तोहफा, 100 रुपये सस्ता हुआ घरेलू गैस सिलेंडर

इसके साथ ही इससे विमानन क्षेत्र में विविधता से भरे नेतृत्व को बढ़ावा मिलेगा। इस पहल का उद्देश्य न केवल परिचालन दक्षता को बढ़ाना है बल्कि इसे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here